Date Of Birth Update: आधार कार्ड आज के समय में हर भारतीय नागरिक के लिए सबसे जरूरी पहचान पत्र बन गया है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या फिर स्कूल-कॉलेज में एडमिशन कराना हो, हर जगह आधार कार्ड मांगा जाता है। अक्सर आधार बनवाते समय अनजाने में या ऑपरेटर की गलती से इसमें जन्मतिथि यानी डेट ऑफ बर्थ गलत दर्ज हो जाती है।
बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं होता कि आधार में जन्मतिथि सुधारने की एक तय सीमा होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अपने पूरे जीवन में सामान्य प्रक्रिया के तहत आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि केवल एक ही बार बदल सकता है। मगर दूसरी बार भी जन्मतिथि बदला जा सकता है, जिसकी प्रक्रिया थोड़ी अलग है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।