फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं जन्मतिथि? अधिकतर लोग नहीं जानते हैं ये नियम

Wed, 11 Nov 2026 07:33 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Date of Birth Update: अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर सामान्य प्रक्रिया से जन्मतिथि कितनी बार बदल सकते हैं।
  • इससे पहले ये समझना जरूरी है कि जन्मतिथि बदलने की दो प्रक्रिया हैं, पहली प्रक्रिया सामान्य है और दूसरी प्रक्रिया थोड़ी कठिन है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड - फोटो : AI
Date Of Birth Update: आधार कार्ड आज के समय में हर भारतीय नागरिक के लिए सबसे जरूरी पहचान पत्र बन गया है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या फिर स्कूल-कॉलेज में एडमिशन कराना हो, हर जगह आधार कार्ड मांगा जाता है। अक्सर आधार बनवाते समय अनजाने में या ऑपरेटर की गलती से इसमें जन्मतिथि यानी डेट ऑफ बर्थ गलत दर्ज हो जाती है।

बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं होता कि आधार में जन्मतिथि सुधारने की एक तय सीमा होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अपने पूरे जीवन में सामान्य प्रक्रिया के तहत आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि केवल एक ही बार बदल सकता है। मगर दूसरी बार भी जन्मतिथि बदला जा सकता है, जिसकी प्रक्रिया थोड़ी अलग है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दूसरी बार जन्मतिथि कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरी बार जन्मतिथि कैसे बदलें?
  • अगर पहली बार सुधार करवाते समय भी आपकी जन्मतिथि गलत दर्ज हो गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
  • यूआईडीएआई के नए नियमों के तहत विशेष परिस्थितियों में दोबारा बदलाव का विकल्प दिया गया है।
  • इसके लिए आपको यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय यानी रीजनल ऑफिस में जाकर एक विशेष आवेदन और शपथ पत्र देना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
जन्मतिथि बदलने के लिए क्या चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
जन्मतिथि बदलने के लिए क्या चाहिए?
  • आधार कार्ड में जन्मतिथि अपडेट कराने के लिए आपके पास एक वैध और सरकारी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • इसके लिए आप अपना जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट), दसवीं कक्षा की मार्कशीट, पासपोर्ट या पैन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
  • बिना किसी ठोस और असली दस्तावेज के आधार केंद्र पर जन्मतिथि में कोई भी बदलाव नहीं किया जाता है।

4 of 5
क्या घर बैठे होगा बदलाव? - फोटो : Adobe Stock
क्या घर बैठे होगा बदलाव?
  • कई लोग सोचते हैं कि वे मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे अपनी जन्मतिथि बदल सकते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर जन्मतिथि बदलने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
  • इसके लिए आपको अपने मूल दस्तावेजों के साथ नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जन्मतिथि के अलावा और अन्य चीजें बदलने के नियम - फोटो : Adobe Stock
जन्मतिथि के अलावा और अन्य चीजें बदलने के नियम
  • जन्मतिथि की तरह ही आधार कार्ड की अन्य जानकारियों को बदलने के भी अलग-अलग नियम तय किए गए हैं।
  • आप अपने पूरे जीवन में आधार कार्ड पर अपना नाम सिर्फ दो बार और लिंग यानी जेंडर सिर्फ एक बार ही बदल सकते हैं।
  • ये समझना जरुरी है कि घर का पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदलने के लिए कोई सीमा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें