फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आईडी पर अधिकतम कितने सिम कार्ड खरीद सकते हैं आप? जानें सरकार का नया कड़ा नियम

Fri, 23 Oct 2026 02:41 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Maximum Sim Cards on One Id: एक आईडी पर सामान्य राज्यों में अधिकतम 9 सिम कार्ड रखने की अनुमति है।
  • संचार साथी पोर्टल के TAFCOP विकल्प से आप अपने नाम पर रजिस्टर्ड सभी सिम चेक कर सकते हैं।
  • अनजान या फर्जी नंबर दिखने पर तुरंत 'Not My Number' चुनकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
1 of 5
एक आईडी पर कितने सिम - फोटो : AI
Maximum Sim Cards on One ID: आज के समय में मोबाइल फोन और सिम कार्ड हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही पहचान पत्र (आईडी) पर आप कितने सिम कार्ड खरीद सकते हैं या रख सकते हैं। बता दें कि टेलीकॉम फ्रॉड और बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए सरकार ने नियमों को बेहद सख्त कर दिया है।

नए नियमों के अनुसार देश के आम नागरिक एक आईडी पर अधिकतम 9 सिम कार्ड ही ले सकते हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यह सीमा 6 सिम तय की गई है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आप अपने नाम पर चल रहे सभी सिमों की जांच कैसे कर सकते हैं। साथ ही ये भी जानेंगे कि जो नंबर आपके नाम से फर्जी चल रहे हैं, उसे कैसे ब्लॉक कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं कैसे जानें? - फोटो : Adobe Stock
आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं कैसे जानें?
  • अक्सर अनजाने में या धोखाधड़ी के कारण हमारी आईडी पर दूसरे लोग भी सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे होते हैं।
  • इससे भविष्य में आपको भारी कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए समय रहते इसकी जांच करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
घर बैठे ऑनलाइन कैसे पता करें कि आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
घर बैठे ऑनलाइन कैसे पता करें कि आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं?
  • इसके लिए आपको सरकार के आधिकारिक पोर्टल 'संचार साथी' (sanchar-saathi.gov.in) पर जाएं।
  • वहां TAFCOP विकल्प चुनकर अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करने से आपके नाम के सभी नंबर सामने आ जाएंगे।

4 of 5
अनजान नंबर दिखने पर क्या करें? - फोटो : AdobeStock
अनजान नंबर दिखने पर क्या करें?
  • अगर सूची में कोई ऐसा नंबर दिखाई दे जिसे आपने नहीं खरीदा है या इस्तेमाल नहीं करते, तो घबराने की जरूरत नहीं है। 
  • आप उस नंबर के आगे दिए गए 'नॉट मॉय नंबर' विकल्प पर टिक करके तुरंत अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवैध रूप से अधिक सीम खरीदने पर क्या कार्रवाई होती है? - फोटो : Adobe Stock
अवैध रूप से अधिक सीम खरीदने पर क्या कार्रवाई होती है?
  • तय सीमा से अधिक सिम कार्ड या दूसरों की आईडी का गलत इस्तेमाल करने पर सरकार और टेलीकॉम कंपनियों द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है।
  • सुरक्षित रहने के लिए हमेशा अपने दस्तावेजों का सही उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें