Operation Sindoor: पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सटीक मिसाइल स्ट्राइक किया है। इनमें बहावलपुर, मुरीदके, चक अमरू, सियालकोट, भीमबेर, गुलपुर, कोटली, बाघ और मुजफ्फराबाद जैसे आतंकी गढ़ शामिल हैं।
यह पहली बार नहीं है जब भारत ने पाकिस्तान को उसकी हरकतों का जवाब सख्ती से दिया है। इससे पहले उरी और पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाई को अंजाम दिया था। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कितनी तरह की होती हैं स्ट्राइक और कैसे इसके जरिए दुश्मन देश को कूटनीतिक, आर्थिक, सैन्य और तकनीकी मोर्चों पर ध्वस्त किया जाता है?