Credit Card Cibil Score: अगर आप देखेंगे तो जिस तरह से बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन हो गई है उससे ग्राहकों को काफी फायदा मिल रहा है। इंटरनेट बैंकिंग से किसी को भी पैसे भेजे जा सकते हैं और बैंक से जुड़े कई अन्य काम भी मोबाइल से ही हो जाते हैं। इन सबके बीच अब लोगों के बीच क्रेडिट कारर्ड का चलन भी काफी ज्यादा बढ़ता हुआ दिख रहा है। लोग क्रेडिट कार्ड बनवा लेते हैं और फिर इसका इस्तेमाल करते हैं और हर महीने आने वाले बिल को भरते भी रहते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड धारक को किन गलतियों को नहीं करना चाहिए।
ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी एक गलती के कारण आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है और आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्रेडिट कार्ड धार को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों को करने से बचना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...