रिटायरमेंट के बाद के जीवन को लेकर अगर आप पहले से फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करते हैं, तो भविष्य में आपको कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। अटल पेंशन योजना में निवेश करने के बाद आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। करोड़ों कामकाजी लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2015 में की थी। इस योजना का उद्देश्य निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बुढ़ापे के समय एक सुनिश्चित मासिक पेंशन की व्यवस्था करना है।