India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच का आगाज आज से हो गया है। गौरतलब बात है कि पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम टी20 और वंडे मैच खेलेगी। इस बार इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग अमेजन प्राइम वीडियो पर की जा रही है। आप भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे लाइव मैचों का लुत्फ अमेजन प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं। अगर आप भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं। ऐसे में आपको अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन खरीदकर आप मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। इसी कड़ी में अगर आप मैच देखने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -