फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Earning Ideas: घर बैठी महिलाएं भी कर सकती हैं बंपर कमाई, ये रहे चार तरीके

Mon, 06 Jun 2022 05:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Money Earning Ideas: हाउस वाइफ क्या बिजनेस कर सकती हैं - फोटो : istock
Money Earning Ideas: आज के समय में महिलाएं पुरुषों से न सिर्फ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं, बल्कि पुरुषों को कई क्षेत्रों में पीछे भी छोड़ रही हैं। एक समय था जब हर जगह महिलाओं को हर एक काम करने के लिए सोचना पड़ता था, लेकिन अब वक्त बदल चुका है और महिलाएं न सिर्फ काम-धंधा करती हैं बल्कि अच्छी कमाई भी करती हैं। पायलट, इंजीनियर, आईपीएस अफसर, पुलिस, आर्मी आदि कई क्षेत्रों में महिलाएं अपना जलवा बिखेर रही हैं। लेकिन हाउस वाइफ का क्या? क्या घर बैठे महिलाएं कुछ ऐसा काम नहीं कर सकती जिससे उनकी घर बैठे ही अच्छी कमाई हो सके? अगर आप भी एक हाउस वाइफ हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप किन चार तरीकों के जरिए घर बैठे ही अच्छी कमाई कर सकती हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Money Earning Ideas: हाउस वाइफ क्या बिजनेस कर सकती हैं - फोटो : istock
ये हैं वो चार तरीके:-

यूट्यूब पर चैनल बना सकती हैं
  • महिलाएं घर पर रहती हैं, ऐसे में अगर वो चाहें तो यूट्यूब चैनल बनाकर अच्छी कमाई तक कर सकती हैं। इसके लिए आपको करना कुछ नहीं है, बल्कि एक यूट्यूब चैनल बनाना है। आप इस चैनल पर अपने हुनर को दिखा सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप लजीज खाना बनाते हैं, तो आप अलग-अलग डिश की रेसिपी को बनाना सीखा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Money Earning Ideas: हाउस वाइफ क्या बिजनेस कर सकती हैं - फोटो : istock
  • इन वीडियोज को आप अपने मोबाइल की मदद से ही रिकॉर्ड कर सकते हैं। साथ ही प्ले स्टोर पर मौजूद वीडियो एडिटिग एप के जरिए अपनी वीडियो को एडिट करके यूट्यूब पर शेयर कर सकते हैं।

4 of 6
Money Earning Ideas: हाउस वाइफ क्या बिजनेस कर सकती हैं - फोटो : istock
कढ़ाई-बुनाई कर सकती हैं
  • अगर आप एक हाउस वाइफ हैं, और आप चाहती हैं कि आप खाली टाइम में कुछ काम करके कमाई करें। तो ऐसे में आप कढ़ाई-बुनाई का काम कर सकती हैं। कई जगहों पर इसका काम किया जाता है, और महिलाएं इससे अच्छी कमाई भी कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Money Earning Ideas: हाउस वाइफ क्या बिजनेस कर सकती हैं - फोटो : istock
टिफिन सर्विस
  • अगर आपके खाने की तारीफ आपके पति से लेकर आपके रिश्तेदार, दोस्त वगैरह करते हैं, तो यानी आपके हाथ में कुछ तो बात होगी। इसलिए अगर आप चाहें तो आप अपने हाथों के स्वाद को लोगों तक न सिर्फ पहुंचा सकती हैं, बल्कि इससे कमाई भी कर सकती हैं। आप टिफिन सर्विस शुरू करके घर बैठे ही अच्छी कमाई कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Money Earning Ideas: हाउस वाइफ क्या बिजनेस कर सकती हैं - फोटो : istock
सिलाई से जुड़ा काम
  • महिलाएं जब भी कोई साड़ी खरीदती हैं, तो उसका पीको करवाती हैं, उस पर फॉल लगवाती हैं और इसके अलावा ब्लाउज भी सिलवाती हैं। वहीं, कई महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें सिलाई का काम आता है। ऐसे में आप घर बैठे ही ये काम कर सकती हैं और यकीन मानिए महिलाएं इससे अच्छी कमाई भी कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें