फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

House Construction: इस तरीके से बनवाएंगे घर, तो आधे से भी कम हो जाएगी हाउस कंस्ट्रक्शन की कॉस्ट

Fri, 16 Jun 2023 11:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Save Money While Building A House - फोटो : Istock
How To Save Money While Building A House: घर का सपना हम सभी लोग देखते हैं। ऐसे में घर बनाने के लिए हम में से अधिकतर लोग काफी पहले से बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। लंबे समय तक पैसों की बचत करने के बाद लोग अपने घरों का निर्माण कार्य शुरू करते हैं। हालांकि, घर का निर्माण करते वक्त एक समय ऐसा आता है, जब सारा पैसा खत्म हो जाता है। ऐसे में घर के निर्माण कार्य को बीच में ही रोकना पड़ता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपके मकान निर्माण में ज्यादा पैसे खर्च नहीं होंगे। घर बनाते समय पैसे बचाने के ये रामबाण उपाय हैं। इन उपायों को अपनाकर आप अपने घर को बनाते समय लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Save Money While Building A House - फोटो : Istock
घर बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि मिस्त्री के भरोसे अपने घर का निर्माण कार्य शुरू न करें। घर बनवाने से पहले आपको उसका नक्शा तैयार करना चाहिए। नक्शा तैयार करने के बाद घर के निर्माण कार्य में कम लागत आती है।
विज्ञापन

3 of 5
How To Save Money While Building A House - फोटो : Istock
आपको घर बनवाते समय स्किल्ड मिस्त्री और ठेकेदार को हायर करना चाहिए। स्किल्ड मिस्त्री से घर बनवाते समय कंस्ट्रक्शन कॉस्ट काफी कम हो जाती है। इसके अलावा रॉ मैटेरियल की भी काफी ज्यादा बचत होती है। 

4 of 5
How To Save Money While Building A House - फोटो : Istock
अक्सर देखने को मिलता है घर बनाते समय ईंट, बालू, गिट्टी, सीमेंट आदि सामग्रियों की काफी ज्यादा बर्बादी होती है। वहीं ठेके पर काम देने पर इसकी और भी ज्यादा बर्बादी होती है। अगर आप इन बातों पर ध्यान देते हैं। ऐसे में आप अपनी अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Save Money While Building A House - फोटो : Istock
घर बनवाते समय आपको प्लॉट का चयन समझदारी से करना चाहिए। अगर आपके प्लॉट की मिट्टी समतल नहीं है या वह कई जगहों से आड़ी तिरछी है। इस स्थिति में आपके ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें