फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Construction Tips: सरिया, ईंट खरीदने से लेकर ठेकेदार चुनने तक, घर बनवाते समय ऐसे बचा सकते हैं लाखों रुपये

Thu, 05 Feb 2026 07:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर का निर्माण कार्य कराते समय आपको कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे आप लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
House Construction - फोटो : AdobeStock
कई लोगों का सपना होता है उनका खुद का घर हो। इसके लिए वे काफी पहले से पैसों की बचत करते हैं। एक समय के बाद जब उनके पास पर्याप्त पैसे हो जाते हैं तो जमीन लेकर घर बनवाने के लिए निर्माण कार्य की शुरुआत करते हैं। हालांकि, आज के समय में निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतें और मजदूरी दरें आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं। वहीं अगर घर का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए, तो आप लाखों रुपये तक की बचत कर सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक सही प्लानिंग और समझ से न केवल खर्च कम किया जा सकता है, बल्कि घर की गुणवत्ता भी बेहतर बनाई जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
House Construction - फोटो : AdobeStock
घर का निर्माण करने से पहले उसका स्पष्ट और व्यावहारिक बजट तैयार करें। बजट बनाते समय जमीन की लागत, नक्शा, सामग्री, मजदूरी और अप्रत्याशित खर्चों को शामिल करना जरूरी है। इस दौरान आपको किसी अनुभवी आर्किटेक्ट या सिविल इंजीनियर से नक्शा बनवाना चाहिए। यह काफी फायदेमंद होता है। एक बार नक्शा फाइनल हो जाए तो बिना जरूरत उसमें बदलाव न करें।
विज्ञापन

3 of 5
House Construction - फोटो : AdobeStock
सीमेंट, सरिया, ईंट और अन्य निर्माण सामग्री को खरीदने से पहले अलग-अलग सप्लायर्स से रेट की तुलना करें। थोक में सामग्री खरीदने पर अच्छी छूट मिल सकती है। अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री को खरीदें, घटिया सामग्री शुरुआत में सस्ती लगती हैं। वहीं भविष्य में मरम्मत का खर्च बढ़ा सकती हैं। 

4 of 5
House Construction - फोटो : AdobeStock
मजदूरी और ठेकेदारी के मामलों में लिखित समझौता करना बहुत जरूरी है। ठेकेदार से काम का पूरा विवरण, समयसीमा और भुगतान की शर्तें पहले ही तय करें। समय-समय पर साइट का निरीक्षण भी करते रहना जरूरी है। इससे आप काम की गुणवत्ता को सुनिश्चित कर सकेंगे। अगर संभव हो तो मटेरियल की जिम्मेदारी खुद अपने पास रखें, इससे अनावश्यक खर्च कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
House Construction - फोटो : AdobeStock
घर का निर्माण कार्य पेशेवर मिस्त्री से करवाएं। पेशेवर मिस्त्री से घर बनवाने में निर्माण लागत कम हो सकती है। कम अनुभवी मिस्त्री से काम करवाने में कई बार गलतियां हो जाती हैं, जिससे मैटेरियल की काफी बर्बादी होती है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो घर का निर्माण कार्य कराने में लाखों रुपये की बचत हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें