घर खरीदना हम सब का सपना होता है। घर खरीदने के लिए हम काफी पहले से पैसों की बचत करते हैं। एक समय के बाद जब पैसे इकट्ठे हो जाते हैं, तो लोग एक अच्छी जगह पर मकान या फ्लैट की तलाश करने लगते हैं। हालांकि, घर खरीदना कोई आसान काम नहीं है। इसमें आपको कई प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ता है। इस दौरान आपके द्वारा की गई जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। घर खरीदते समय आपको बजट की प्लानिंग, फाइनेंसिंग, प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों की जांच, निर्माण गुणवत्ता, बिल्डर की विश्वसनीयता आदि विभिन्न चीजों की जांच करनी चाहिए। कई बार देखने को मिलता है कि लोग घर खरीदते समय फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं या घर की निर्माण गुणवत्ता ठीक नहीं होती है। इससे लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किन-किन चीजों का विशेष ध्यान घर खरीदते समय रखना चाहिए।