फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Loan: अपनाएं ये स्मार्ट तरीके, समय से पहले चुका देंगे अपने होम लोन की सभी किस्तें

Thu, 01 Jun 2023 11:23 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Home Loan - फोटो : Istock
How To Pay Home Loan Early And Faster: घर का सपना हम सभी लोग देखते हैं। ऐसे में अपने सपनों के घर को खरीदने के लिए हम में से अधिकतर लोग काफी पहले बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि, कई बार घर खरीदते समय हमारे बचत के पैसे काफी कम पड़ जाते हैं। ऐसे में हमें मजबूरन होम लोन का सहारा लेना पड़ता है। होम लोन लेने के बाद हमें हर महीने एक निश्चित मात्रा में ईएमआई भुगतान बैंक को करना पड़ता है। हर महीने होम लोन की ईएमआई का भुगतान करने से कई बार लोगों के घरों का बजट भी खराब हो जाता है। ऐसे में लोग जल्द से जल्द इसका निपटान करने की सोचते हैं। अगर आप भी अपने होम लोन की ईएमआई का जल्द से जल्द भुगतान करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उन शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप तय समय से पहले ही अपने होम लोन की ईएमआई का भुगतान कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Home Loan - फोटो : i stock
आप हर साल एक किस्त ज्यादा भुगतान करके अपने होम लोन को जल्दी चुका सकते हैं। मान लीजिए अगर आप एक साल में 12 किस्त होम लोन की जमा करते हैं। वहीं अगर आप एक किस्त बढ़ाकर हर साल 13 किस्त अगर जमा करते हैं। ऐसे में आप अपने 20 साल के होम लोन को महज 17 साल में ही चुका देंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Home Loan - फोटो : i stock
आप होम लोन को जल्दी चुकाने के लिए एक शानदार तरीका और अपना सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बैंक से बात करके अपने होम लोन की किस्त को 5 प्रतिशत बढ़ानी होगी। ऐसा करने से आप तय समय से पहले ही अपने होम लोन को चुक्ता कर सकेंगे। 

4 of 5
Home Loan - फोटो : i stock
आप बैलेंस ट्रांसफर करके भी अपने होम लोन को तय समय से जल्दी चुका सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी बकाया लोन राशि को किसी दूसरे बैंक या लोन संस्थान में ट्रांसफर करना होगा, जो लोन पर कम ब्याज दर ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Home Loan - फोटो : i stock
इसके अलावा होम लोन को जल्दी चुकाने का एक और शानदार तरीका है। इसमें आपको समय के साथ साथ अपने होम लोन की ईएमआई की राशि को बढ़ाना होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें