Home Loan Tax Benefits: अपने सपनों के घर को खरीदने के लिए हम काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि घर खरीदने के लिए हमारे बचत के पैसे भी कम पड़ जाते हैं। ऐसे में हमको मजबूरन होम लोन का सहारा लेना पड़ता है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद सभी बैंकों ने अपनी होम लोन की दरों में इजाफा कर दिया है। ऐसे में लोगों को होम लोन लेने पर पहले की तुलना में ज्यादा ईएमआई का भुगतान करना पड़ रहा है। ऐसे में होम लोन लेने पर हर महीने मंथली ईएमआई का ज्यादा बोझ पड़ता है। वहीं क्या आपको पता है कि होम लोन पर आपको 1.5 से 2 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट मिलता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको होम लोन पर मिलने वाली टैक्स छूट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -