फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: घर में घुस आया है चूहा तो बिना मारे भगाने का ये है तरीका, नहीं आएगा दोबारा नजर

Thu, 07 Aug 2025 07:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ghar Se Chuhe Bhagane Ka Upay: जब भी घर में कोई चूहा घुस आता है तो लोग परेशान हो जाते हैं, क्योंकि चूहा घर में गंदगी के अलावा काफी नुकसान भी पहुंचता है। ऐसे में हर कोई इसे बाहर भगाना चाहता है।
विज्ञापन
1 of 5
चूहे भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ways To Get Rid Of Rats From Home: जब भी घर में छिपकली या कोई कीड़े-मकौड़े आ जाते हैं तो लोग काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें बाहर भगाने के लिए लोग काफी तरीके अपनाते हैं या यूं कहें कि घरेलू तरीके खासतौर पर अपनाते हैं। जैसे, अगर घर में चूहा घुस आए तो लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती है क्योंकि चूहा घर से नुकसान तो पहुंचाता है। जैसे, पेपर्स काटना, कपड़े काटना आदि। पर गंदगी के अलावा चूहा कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है।

इसलिए हर कोई अपने घर से चूहे को बाहर भगाना चाहता है। वैसे तो बाजार में कई दवाइयां आती हैं जिनसे चूहे को पकड़ा या मारा जा सकता है, लेकिन लोग चूहों को बिना मारे ही घर से बाहर भगाना चाहते हैं। ऐसे में आपके घर में भी अगर चूहा घुस आया है और आप इसे बाहर भगाने के तरीके ढूंढ रहे हैं तो आप यहां वो तरीके जान सकते हैं। यहां जो घरेलू उपाय आप जानेंगे, यकीन मानिए ये आपके बेहद काम आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चूहे को बिना मारे घर से भगाने के तरीके क्या हैं। अगली स्लाइड्स में आप ये तरीके जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
चूहे भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Freepik.com
चूहे को भगाने के लिए ये तरीके आ सकते हैं काम:-

पहला तरीका
  • घर से चूहों को बिना मारे भगाने में आपकी मदद प्याज कर सकता है। आपको करना ये है कि प्याज का रस निकाल लेना है और फिर उस रस को स्प्रे बोतल में भर लें। अब जहां पर चूहे दिखते हैं या जहां वो छुपे हो सकते हैं, वहां पर इस स्प्रे का छिड़काव करें। ऐसा करने से चूहे वहां से भाग सकते हैं, क्योंकि चूहों को प्याज की तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती है।
विज्ञापन

3 of 5
चूहे भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe stock
दूसरा तरीका
  • घर में चूहा आ गया है तो उसे बिना मारे घर से भगाने के लिए आप बेकिंग सोडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि चूहे का पिंजरे में या जहां पर चूहा दिखे या घर के कोनों में बेकिंग सोडा रख दें। आप चाहें तो चीनी या आटे में बेकिंग सोडा मिलाकर भी रख सकते हैं। फिर जब चूहा इसे खाता है तो उसके पेट में गैस पैदा होती है जिससे वे असहज महसूस करता है और फिर घर से बाहर भाग जाता है।

4 of 5
चूहे भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : freepik
तीसरा तरीका
  • चूहे को घर से बिना मारे भगाने के लिए फिटकरी भी काम आ सकती है, क्योंकि चूहों को फिटकरी की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती है। आपको करना ये है कि फिटकरी के पहले छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और इसके बाद घर के कोनों में इन्हें रख दें या फिर जहां पर चूहा अधिक दिखता है वहां भी आप फिटकरी के टुकड़ों को रख सकते हैं। इससे चूहे घर से बाहर भाग सकते हैं। आप चाहें तो फिटकरी का पाउडर बनाकर भी रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चूहे भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Freepik.com
चौथा तरीका
  • घर से चूहों को भगाने के लिए तबांकू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि चूहों को इसकी गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। करना ये है कि तंबाकू में घी मिला लें या बेसन मिलकर छोटी-छोटी गोली बना लें। फिर इन गोलियों को चूहा जहां दिखता है या घर के कोनों में रख दें। फिर इन गोलियों की गंध से चूहा परेशान होकर घर से बाहर भाग सकता है।

...........................................................................................................................
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार की गई है जिसकी लेखक या अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। आप विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें