Holi Prepration Guide: होली का त्योहार रंगों और उमंग का प्रतीक है, लेकिन घर की सजावट और महंगे फर्नीचर के लिए यह समय थोड़ी चुनौती भी लेकर आता है। दरअसल, आजकल भी कई लोग पक्के और चटक रंगों से होली खेलते हैं, जो दीवारों, सोफों, कारपेट और अन्य घरेलू सामान को आसानी से नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस वजह से होली की तैयारी में सिर्फ रंग और मिठाईयों की व्यवस्था ही नहीं, बल्कि घर की सुरक्षा की योजना बनाना भी जरूरी है।
अगर आप सही तरीके अपनाएं तो होली का मज़ा तो दोगुना होगा, और घर का कीमती सामान भी सुरक्षित रहेगा। आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान और प्रभावी तरीके, जिनसे आप होली के रंगों से अपने घर और फर्नीचर को सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Holi
- फोटो : Adobe stock
फर्नीचर कवर करें
सोफा, कुर्सियां, बेड और टेबल जैसी चीजों को प्लास्टिक, विनाइल या वाटरप्रूफ कवर से ढक दें। इससे पक्के या पाउडर रंग सीधे फर्नीचर पर नहीं लगेंगे और रंग आसानी से सफाई से हट जाएगा। अगर आपके पास स्पेशल फर्नीचर कवर हैं तो उनका इस्तेमाल सबसे अच्छा है।
विज्ञापन
3 of 7
Holi
- फोटो : Adobe stock
दीवारों को प्रोटेक्ट करें
होली के दिन रंग अक्सर दीवारों पर लग जाते हैं। इससे बचने के लिए कमरे की दीवारों पर पुराने चादर, अखबार या प्लास्टिक शीट चढ़ाएं। यह न केवल दीवार को रंग से बचाता है, बल्कि सफाई भी आसान बना देता है।
4 of 7
इस देश में पेशाब के पानी से धोते थे मुंह और कपड़े, बिकत था काफी मंहगा
- फोटो : Adobe Stock
रग और कारपेट हटाएं
रंगीन पानी या पक्के रंग आसानी से रग और कारपेट में उतर सकते हैं। होली के दिन इनको हटाकर किसी अलमारी या अलग कमरे में रखें। रोल करके सुरक्षित जगह पर रखने से रंग नहीं लगेगा और रग की लाइफ भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
Holi
- फोटो : Adobe stock
रंगों के लिए बाउल और ट्रे का इस्तेमाल करें
रंग खेलने के लिए ट्रे या बाउल का इस्तेमाल करें। सीधे हाथ या फर्श पर रंग डालने से छींटे फर्श, दीवार और फर्नीचर पर पड़ सकते हैं। ट्रे में रंग रखने से खेलते समय नियंत्रण में रहता है और सफाई आसान होती है।
विज्ञापन
6 of 7
holi 2026
- फोटो : Adobe stock
प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें
केमिकल रंग त्वचा और फर्नीचर दोनों के लिए हानिकारक होते हैं। प्राकृतिक रंग जैसे गुलाब, हल्दी, चन्दन, बेसन या हीरकुंड से बने रंग सुरक्षित और सौम्य होते हैं। इससे न केवल रंग सुरक्षित रहता है, बल्कि घर और पर्यावरण के लिए भी अच्छा है।
होली खत्म होने के बाद सफाई जल्दी और व्यवस्थित करें। वेट वाइप्स, साबुन पानी और हल्के क्लीनर का इस्तेमाल करें। फर्नीचर पर लगे रंग को तुरंत साफ करने से दाग नहीं पड़ते और सफाई आसान होती है।