Holi 2025 Laws For Applying Forced Colors On Someone: कल 14 मार्च को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा। इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं। इस दिन पूरा देश रंग में सराबोर होता है। वहीं होली के दिन कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा कई लोगों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। कई लोग इस दिन दूसरे लोगों को पकड़कर जबरदस्ती रंग लगा देते हैं।
भाईचारा का संदेश देने वाले इस त्योहार पर जब कोई किसी को जबरदस्ती रंग लगाता है तो यह व्यक्ति के निजी अधिकारों का उल्लंघन होता है। जबरदस्ती रंग लगाने की यह प्रवृत्ति महिलाओं, बच्चों या किसी संवेदनशील त्वचा वाले इंसानों के लिए समस्या पैदा कर सकती है। अगर आप भी होली पर किसी को जबरदस्ती रंग लगा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए वरना आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -