फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: होली पर पति-पत्नी अपने भविष्य को दें खुशियों का रंग, इस स्कीम में निवेश करने पर मिलेगी दस हजार की पेंंशन

Wed, 08 Mar 2023 09:44 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
Holi 2023 Atal Pension Yojana Investment Plan: एक सुरक्षित और आर्थिक रूप से समृद्ध भविष्य का सपना हम सभी लोग देखते हैं। ऐसे में होली के इस शुभ अवसर पर पति-पत्नी दोनों मिलकर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम अटल पेंशन योजना में निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद पति-पत्नी दोनों को हर महीने पांच-पांच हजार कुल दस हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। देश में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की अटल पेंशन योजना में निवेश कर रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। यह स्कीम आपको वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। ऐसे में आपको उम्र के इस पड़ाव पर किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से  - 
विज्ञापन

2 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अटल पेंशन योजना का संचालन पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण कर रहा है। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें भारत का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
अगर आप भी अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में निवेश करके हर महीने दस हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आप दोनों लोगों को मिलकर हर महीने इस स्कीम में 210+210 = 420 रुपये का निवेश करना होगा। 

Holi 2023: होली पर बिटिया के भविष्य को दें नया रंग, इस स्कीम में करें 7 हजार निवेश, मिल सकते हैं 55.9 लाख

4 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
वहीं जब पति-पत्नी दोनों लोगों की उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। ऐसे में दोनों लोगों को हर महीने 5+5 = 10  हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। अगर आप भविष्य में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिए किसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर अटल पेंशन योजना में निवेश शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप इस वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर विजिट करके आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

PAN Card: आपके पैन कार्ड की होती है वैलिडिटी, जानिए कब तक रहता है यह वैध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें