फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram Chat Privacy: इंस्टाग्राम से हटा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, जानिए कितनी सेफ है आपकी इंस्टा चैट

Mon, 11 May 2026 03:25 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Instagram Chat Security: इंस्टाग्राम पर चैट की प्राइवेसी को लेकर पहले से ही लोगों के मन में डाउट था, मगर अब तो चैट से एंड टू एंड एन्क्रिप्शन भी हट चुका है। ऐसे में आइए इस लेख में समझते हैं कि इंस्टा पर आपकी प्राइवेसी कितनी सेफ है।
विज्ञापन
1 of 5
इंस्टाग्राम पर कितनी सेफ है आपकी प्राइवेसी? - फोटो : AI
Secure Instagram Messaging: बीते शुक्रवार यानी 8 मई से इंस्टाग्राम ने इंस्टा के चैट पर से एंड टू एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा को समाप्त कर दिया है। एंड टू एंड एन्क्रिप्शन का मतलब होता है कि आप चैट पर जो बातचीत कर रहे हैं वो सिर्फ आप और जिसको वो मैसेज भेज रहे हैं वो ही एक्सेस कर सकता है, यहां तक की खुद मेटा भी उन चैट्स का एक्सेस नहीं कर सकता है।

ऐसे में जो लेग अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित रहते हैं उनके मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या अब इंस्टाग्राम पर चैट करना सेफ है। बता दें कि अब आप इस्टाचैट पर जो भी बात करेंगे मेटा उस डेटा का इस्तेमाल आपको विज्ञापन दिखाने में कर सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते है।
विज्ञापन

2 of 5
क्या है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का सच? - फोटो : अमर उजाला
क्या है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन?
  • जब आप कोई मैसेज भेजते हैं, तो एंड टू एंड एन्क्रिप्शन का मतलब है कि आपका मैसेज आपके फोन से निकलते ही लॉक (एन्क्रिप्ट) हो जाता है। 
  • इसे सिर्फ आप और जिसे आप भेज रहे हैं (रिसीवर) ही अनलॉक (पढ़) सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Instagram Outage - फोटो : AI
आपकी चैट कितनी सुरक्षित है?
  • अगर चैट एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड नहीं है तो मेटा या कोई भी तीसरा पक्ष आपके टेक्स्ट, फोटो या कॉल को देख या सुन सकता है।
  • जो चैट एन्क्रिप्टेड नहीं होतीं, उन्हें कंपनी 'कम्युनिटी गाइडलाइंस' के उल्लंघन की जांच के लिए रिव्यू कर सकती है।

4 of 5
Instagram just deleted 1.35 lakh accounts - फोटो : अमर उजाला
प्राइवेसी को कैसे मेंटेन करें?
  • अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन (2FA) का हमेशा इस्तेमाल करें।
  • किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें, इसके लिए आप कोई अन्य एप का इस्तेमाल करें जो पहले एंड टू एंड इंनक्रिप्टेड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंस्टाग्राम के यूजर्स के लिए सुझाव - फोटो : Adobe Stock
आम यूजर्स के लिए जरूरी सुझाव
  • अपने इंस्टाग्राम ऐप को हमेशा लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखें ताकि नए सुरक्षा पैच मिलते रहें।
  • अगर आप क्लाउड पर चैट बैकअप लेते हैं, तो सुनिश्चित करें कि वह बैकअप भी एन्क्रिप्टेड है, वरना वहां से डेटा लीक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें