High Power Appliance Load: गर्मियों के दिनों में एसी का इस्तेमाल होना आम हो जाता है और सर्दियों में गीजर का इस्तेमाल बढ़ जाता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप घर में एसी, गीजर और इंडक्शन चूल्हा जैसे हाई-पावर उपकरण एक साथ चलाते हैं, तो बिजली के मीटर पर क्या असर पड़ता है? सोशल मीडिया पर अक्सर यह अफवाह उड़ती है कि इतना भारी लोड एक साथ डालने से घर का बिजली मीटर ब्लास्ट हो सकता है या उसमें आग लग सकती है।
इस बात में कितनी सच्चाई है और इसके पीछे का असली विज्ञान क्या है, इसे लेकर अक्सर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि क्या सच में ऐसा होना मुमकिन है या यह सिर्फ एक डर है।