Know Your Rights: अपना जीवन व्यापन करने और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आप भी बाजार से सामान तो लाते ही होंगे। वहीं, आपसे पूछा जाए कि जब आप दुकान से कोई सामान तौलकर घर लाते हैं और फिर इसे चेक करते हैं, तो ये पूरा नहीं निकलता होगा यानी कुछ ग्राम तो ये कम हो ही जाता होगा? तो शायद आपका जवाब हां में ही होगा। दरअसल, कई दुकानदार ऐसा ही करते हैं और ग्राहकों को सामान कम देकर ठगी करते हैं। कई लोग तो बहस से बचने के लिए दुकानदार को कुछ नहीं कहते, लेकिन कई लोग इस पर सवाल जरूर खड़ा करते हैं। ऐसे में बतौर ग्राहक आपके पास कुछ कानूनी अधिकार भी हैं और आप दिक्कत होने पर दुकानदार की शिकायत भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...