इन नंबरों पर कॉल करके आप मुश्किल के समय सहायता की मांग कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करने के बाद आप तक तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
अगर महिलाएं किसी मुसीबत में फंसी हैं। ऐसी स्थिति में वो 1090 या 1091 महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मदद की मांग कर सकती हैं। आपको इस नंबर को अपने मोबाइल में जरूर सेव कर लेना चाहिए।
अगर कोई महिला घरेलू हिंसा का शिकार है। ऐसी स्थिति में वह महिला घरेलू हिंसा की शिकायत 181 नंबर पर कॉल करके कर सकती है। आपको इस नंबर को भी अपने मोबाइल फोन में सेव कर लेना चाहिए।