फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: महिलाओं को अपने मोबाइल फोन में जरूर सेव करके रखने चाहिए ये नंबर

Tue, 27 Feb 2024 02:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में लगातार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। यह समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
Helpline Number For Women Safety - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लगातार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधिक मामलों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। यह समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है जब महिलाओं को कहीं पर अकेला जाना होता है। खैर दिन के समय चहल पहल ज्यादा होती है, तो उस समय उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं कई बार रात के समय ऐसी परिस्थिति बन जाती है कि महिलाओं को अकेले ही जाना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर काफी डर होता है। बीते सालों में लगातार ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, जहां अकेली सफर करने वाली महिलाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया है। इसी कड़ी में आज हम आपके साथ कुछ जरूरी नंबरों को साझा करने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए।

विज्ञापन

इन नंबरों पर कॉल करके आप मुश्किल के समय सहायता की मांग कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करने के बाद आप तक तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

अगर महिलाएं किसी मुसीबत में फंसी हैं। ऐसी स्थिति में वो 1090 या 1091 महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मदद की मांग कर सकती हैं। आपको इस नंबर को अपने मोबाइल में जरूर सेव कर लेना चाहिए। 

अगर कोई महिला घरेलू हिंसा का शिकार है। ऐसी स्थिति में वह महिला घरेलू हिंसा की शिकायत 181 नंबर पर कॉल करके कर सकती है। आपको इस नंबर को भी अपने मोबाइल फोन में सेव कर लेना चाहिए। 
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए आप 1098 पर कॉल कर सकते हैं। अगर आप पुलिस की मदद चाहते हैं। ऐसे में आप 112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इन सब के अलावा आपको अपने मोबाइल फोन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नंबर 14433 को भी सेव कर लेना चाहिए। 

PM Kisan Yojana: कल जारी होगी 16वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें