फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Rules: हेलमेट पहनकर भी कट गया चालान तो घबराएं नहीं, यहां से कर दें शिकायत

Thu, 20 Aug 2026 09:49 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Helmet Challan: अगर आपके वाहन का बिना हेलमेट का चालान ऐसी स्थिति में काट दिया गया है, जब आपने कोई गलती नहीं की, तो उसे चुनौती दी जा सकती है। हालांकि, हर चालान रद्द नहीं होता।
विज्ञापन
1 of 6
बिना हेलमेट का चालान हर बार सही नहीं - फोटो : AI
अगर आप बाइक या स्कूटर चलाते हैं तो हेलमेट पहनना जरूरी है। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस कार्रवाई के साथ चालान भी काट सकती है। लेकिन हर बार चालान वाहन चालक की गलती से ही कटे, ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार तकनीकी गड़बड़ी, कैमरे की गलती या नंबर प्लेट सही तरीके से रिकॉर्ड न होने की वजह से भी गलत चालान जारी हो जाता है। अगर आपके वाहन का बिना हेलमेट का चालान ऐसी स्थिति में काट दिया गया है, जब आपने कोई गलती नहीं की, तो उसे चुनौती दी जा सकती है। हालांकि, हर चालान रद्द नहीं होता। इसके लिए यह साबित करना जरूरी है कि चालान गलत तरीके से जारी हुआ है। तो आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
bike spark plug - फोटो : AI Generated
किन हालात में गलत माना जाएगा चालान?
मान लीजिए आपकी बाइक या स्कूटर सड़क किनारे पार्क था और आप उसे चला ही नहीं रहे थे, फिर भी बिना हेलमेट का चालान आ गया। ऐसी स्थिति में आप चालान के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। इसी तरह कैमरे ने अगर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट गलत पढ़ ली और किसी दूसरे वाहन का चालान आपके नंबर पर जारी हो गया तो इसे भी चुनौती दी जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
bike spark plug - फोटो : AI Generated
इन परिस्थितियों में भी दे सकते हैं चुनौती
अगर आपने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन कैमरे में यह ठीक से रिकॉर्ड नहीं हुआ और बिना हेलमेट का चालान बन गया, तब भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा एक ही घटना के लिए अगर दो बार चालान कट गया है तो उसकी भी शिकायत की जा सकती है। यानी बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान होना नियम के मुताबिक है, लेकिन वाहन खड़ा होने की स्थिति में बिना हेलमेट का चालान जारी होने पर उसे चुनौती दी जा सकती है।

4 of 6
Helmet - फोटो : Adobe stock
घर बैठे ऐसे दर्ज करें शिकायत
गलत चालान को लेकर शिकायत ऑनलाइन भी की जा सकती है। इसके लिए आधिकारिक Parivahan e-challan पोर्टल पर जाएं। यहां अपनी गाड़ी की जानकारी और चालान नंबर देखकर संबंधित चालान चेक करें। इसके बाद Complaint वाले विकल्प पर जाकर शिकायत दर्ज करें। शिकायत में साफ-साफ बताएं कि चालान किस वजह से गलत है। इसके साथ संबंधित सबूत और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करें।
विज्ञापन

5 of 6
helmet - फोटो : Adobe stock
सबूत रखना होगा जरूरी
सिर्फ शिकायत करने से काम पूरा नहीं होगा। अगर आप यह साबित करना चाहते हैं कि चालान गलत कटा है तो आपके पास इसका सबूत होना चाहिए। जीपीएस लोकेशन, पार्किंग की रसीद या कोई दूसरा संबंधित प्रमाण शिकायत के दौरान आपके काम आ सकता है। इन्हीं सबूतों के आधार पर गलत चालान को चुनौती दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रैफिक नियम - फोटो : AI
अपलोड करने होंगे सबूत
बिना हेलमेट का चालान अगर आपकी गलती के बिना कटा है तो उसे चुनौती दी जा सकती है। पार्क वाहन का चालान, गलत नंबर प्लेट की वजह से आया चालान, हेलमेट पहने होने के बावजूद जारी चालान या एक ही घटना के दो चालान की शिकायत ऑनलाइन की जा सकती है। इसके लिए Parivahan e-challan पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सबूत अपलोड करने होंगे।
 

EPFO: PF जमा होने का SMS नहीं आया? ऐसे तुरंत चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं

PUC Certificate: पॉल्यूशन सर्टिफिकेट खत्म होने पर क्या परेशानी हो सकती है? यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें