Marriage Registration Importance: सात फेरे लेना या निकाह पढ़ना भले ही शादी की सबसे अहम और खूबसूरत शुरुआत हो, लेकिन आज के दौर में सिर्फ रस्में पूरी कर लेना ही काफी नहीं है। जब तक आपके पास कानूनन मैरिज सर्टिफिकेट (विवाह प्रमाण पत्र) नहीं होता, तब तक सरकार की नजरों में आपका यह सफर पूरा नहीं माना जाता। बहुत से लोग इसे महज एक मामूली कागजी औपचारिकता मानकर टाल देते हैं, लेकिन यह छोटी सी लापरवाही भविष्य में बड़ी मुसीबत बन सकती है। असल जिंदगी में यही सरकारी दस्तावेज हर मुश्किल घड़ी में आपकी सबसे मजबूत ढाल साबित होता है।
चाहे बैंक में नया खाता खुलवाना हो, जीवनसाथी के साथ विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनवाना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, हर जगह मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है। इसलिए, बिना किसी देरी के समय रहते इसे जरूर बनवा लें, ताकि आपको और आपके परिवार को कभी किसी कानूनी अड़चन का सामना न करना पड़े।