Dangers of room heaters in winter: सर्दियों का मौसम आते ही उत्तर भारत समेत कई इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती है, जिससे बचने के लिए लोग अपने घरों में रूम हीटर का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। ठंड से राहत पाने के लिए कई लोगों को पूरी-पूरी रात अपने कमरे में हीटर चलाकर सोने की बुरी आदत होती है, ताकि कमरा गर्म बना रहे।
मगर क्या आप जानते हैं कि आपकी यह छोटी सी लापरवाही आपके और आपके परिवार के लिए कितनी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है? रातभर हीटर चालू रखने से न सिर्फ कमरे की हवा जहरीली हो सकती है, बल्कि शॉर्ट सर्किट जैसी बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि रातभर हीटर चलाने से कौन-कौन से बड़े खतरे हो सकते हैं।