Driving in Fog Safety Tips: सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाने लगता है, जिससे सड़क पर विजिबिलिटी यानी देखने की क्षमता बेहद कम हो जाती है। ऐसे खतरनाक मौसम में जब सड़कों पर कुछ भी साफ नहीं दिखाई देता, तो जरा सी असावधानी या एक सेकंड की चूक भी भीषण सड़क हादसों का कारण बन सकती है।
बहुत से लोग कोहरे में भी गाड़ी चलाते समय आम दिनों की तरह ही लापरवाही बरतते हैं, जो कि उनकी और दूसरों की जान के लिए भारी जोखिम पैदा कर देता है। अगर आप भी सर्दियों के इस मौसम में सफर करने वाले हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। आइए इस लेख में जानते हैं कि कोहरे में गाड़ी चलाते समय कौन सी बड़ी गलतियां करने से बचना चाहिए।