आज हम आपको हरियाणा सरकार की एक खास योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना है। इस योजना का उद्देश्य समाज के वंचित और गरीब परिवारों के भविष्य को सुरक्षित और उनको सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। हरियाणा सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में राज्य के कई नागरिक आवेदन कर रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत हरियाणा में रहने वाले गरीब और वंचित परिवारों को हर साल 6 हजार रुपये का लाभ मिलता है। इस योजना में वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से कम है। इस योजना का मकसद गरीब और असंगठित क्षेत्र से जुड़े परिवारों को वित्तीय सहायता भी देना है। हरियाणा सरकार की इस योजना की गिनती देश के बड़े सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों में की जाती है। इस स्कीम की शुरुआत साल 2021 में की गई थी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -