PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment KYC Process: देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को खेती करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो पैसों की कमी होने के कारण किसानों को खेती करने के लिए मजबूरन कर्ज का सहारा लेना पड़ता है। वहीं अगर उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं होती है। इस स्थिति में उनके ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश भर के करोड़ों किसानों को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। वहीं देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जो गलत ढंग से योजना का लाभ उठा रहे हैं।