News GST Rates: जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में वित्त मंत्रालय ने गहन मंथन के बाद जीएसटी के स्लैब में बदलाव का फैसला लिया गया। ऐसे में जीएसटी की 12 फीसदी और 28 फीसदी वाले कर ढांचों को खत्म कर दिया गया है, वहीं 5, 18 के पिछले स्लैब्स को बरकरार रखा गया है। जबकि, 40 फीसदी का एक नया टैक्स ढांचा बनाया गया है।
ऐसे में लोगों को कई चीजों में अब कम जीएसटी देना होगा जिससे उन्हें पहले के मुकाबले चीजें कम दाम पर मिल सकेगी। वहीं, जिन चीजों पर 40 फीसदी का जीएसटी लगाया जाएगा, वे चीजें पहले के मुकाबले महंगी हो जाएंगी। वहीं, इस नए जीएसटी स्लैब में किसानों के लिए भी चीजों को सस्ती करने पर जोर दिया गया है। ऐसे में अगर आप एक किसान हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि अब आपके लिए नई जीएसटी दरें क्या हैं और आपको कौन सा सामान अब सस्त पड़ सकता है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...