फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST 2.0: 5, 10, 20 रुपये वाले चिप्स-बिस्किट और साबुन के दाम नहीं होंगे कम, जानिए फिर कैसे मिलेगा फायदा

Sun, 14 Sep 2025 05:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

GST 2.0: आम जनता के लिए कई जरूरी सामानों की कीमतें 22 सितंबर से कम हो जाएंगी। इनमें तमाम घरेलू और रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली चीजें शामिल हैं, जैसे दूध, पनीर, टूथपेस्ट, शैम्पू, नमकीन और बिस्कुट से लेकर कपड़े तक जिनके दाम कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
5, 10, 20 रुपये वाले चिप्स-बिस्किट और साबुन के दाम नहीं होंगे कम - फोटो : Adobe Stock
GST 2.0: केंद्र की मोदी सरकार ने त्योहारों से पहले लोगों को बड़ी राहत दी है। इसका फायदा देश के हर वर्ग को मिलेगा। सरकार ने जीएसटी के तहत 4 स्लैब हटाकर 2 स्लैब (5%-18%) कर दिया है, तो वहीं सिन और लग्जरी प्रोडक्ट्स के लिए 40 फीसदी का स्पेशल स्लैब बनाया गया है।

आम जनता के लिए कई जरूरी सामानों की कीमतें 22 सितंबर से कम हो जाएंगी। इनमें तमाम घरेलू और रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली चीजें शामिल हैं, जैसे दूध, पनीर, टूथपेस्ट, शैम्पू, नमकीन और बिस्किट से लेकर कपड़े तक जिनके दाम कम हो जाएंगे। कंपनियों ने भी दाम में कटौती की घोषणा कर दी है। साथ ही नए स्टॉक को बाजार में जल्द से जल्द पहुंचाया जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
अब इस बीच एफएमसीजी ( FMCG) कंपनियों ने बेहद जरूरी जानकारी दी है। क्या 5, 10, 20 रुपये वाले चिप्स, कुरकुरे, बिस्किट, नमकीन, साबुन और टूथपेस्ट के दाम कम होंगे या नहीं। कंपनियों ने अधिकारियों ने कहा है कि वे 5 रुपये वाले बिस्किट, 10 रुपये वाले साबुन या 20 रुपये वाले टूथपेस्ट पैक जैसे लोकप्रिय कम लागत वाले उत्पादों के दाम कम नहीं कर सकती हैं, भले ही इन वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीसीटी) में कटौती की गई हो। 
विज्ञापन

3 of 5
5, 10, 20 रुपये वाले चिप्स-बिस्किट और साबुन के दाम नहीं होंगे कम - फोटो : Adobe Stock
क्यों नहीं कम हो सकते हैं दाम? 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों का कहना है कि इसका कारण यह है कि भारतीय खरीदारों को इन निश्चित कीमतों की आदत हो गई है और कीमतों को 18 रुपये या 9 रुपये जैसे अंकों तक कम करने से कंज्यूमर भ्रमित होंगे और पैसों के लेनदेन को लेकर भी असुविधा होगी। 

PM Kisan Yojna: इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 21 वीं किस्त, जानिए आखिर क्यों

4 of 5
5, 10, 20 रुपये वाले चिप्स-बिस्किट और साबुन के दाम नहीं होंगे कम - फोटो : Adobe Stock
क्या है कंपनियों की योजना

कंपनियों ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) को जानकारी दी हैं कि वे कीमतें वही रखेंगी, लेकिन पैक में सामग्री की मात्रा बढ़ा देंगी। जैसे 20 रुपये के बिस्कुट पैक में अब उसी कीमत पर ज्यादा ग्राम बिस्कुट मिलेगा। कंपनियों ने बताया कि इन पैक्स पर मात्रा बढ़ाकर जीएसटी लाभ को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। 

Cyber Fraud Helpline: साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं, तुरंत इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीएसटी सुधार - फोटो : Amar Ujala Print
बता दें कि वित्त मंत्रालय के अधिकारी इस पर पैनी नजर रख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि वे दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कंपनियां बचत को अपनी जेब में न डाल पाएं और उपभोक्ताओं को इसका पूरा लाभ मिले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें