Dr. Ambedkar Foundation Scheme: शादी को एक पवित्र बंधन माना गया है। सात फेरों या अलग-अलग रीति रिवाजों से होने वाली शादी कई मायनों में खास होती है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आज भी देश में अंतरजातीय विवाह को काफी लोग संकीर्ण सोच से ही देखते हैं। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरत है कि इन लोगों की सोच को बदला जाए, ताकि किसी भी नवयुवक और नवयुवतियों को अंतरजातीय शादी करने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। सरकार भी ऐसी शादियों को बढ़ावा देने के लिए लोगों की मदद करती है। दरअसल, बालिग लोग अंतरजातीय विवाह करते हैं, तो सरकार उनकी आर्थिक मदद करती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये स्कीम है क्या और इसमें कैसे और कितना लाभ मिलता है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...