PM Kusum Yojana: देश में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री कुसुम योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों के खेतों में सोलर पंप लगाए जा रहे हैं। आज के समय किसानों को खेती करते समय उनकी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा डीजल को खरीदने में खर्च हो जाता है।
ऐसे में सोलर पंप लगाकर आप सौर ऊर्जा की सहायता से अपने खेतों की सिंचाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप खेतों में लगे अपने सोलर पंप संयंत्र की सहायता से शानदार कमाई भी कर सकते हैं। देश में कई लोग प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ लेकर अपने खेतों में सोलर पंप को लगा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -