Ambedkar Navinikaran Yojana Apply Online: देश में गरीब लोगों को विभिन्न स्तर पर मदद करने के लिए भारत सरकार कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। देश में आज भी कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दे रही है। वहीं दूसरी तरफ कई राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर गरीब लोगों का घर बनवाने में मदद कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको हरियाणा सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। हरियाणा सरकार की इस स्कीम का नाम अंबेडकर नवीनीकरण योजना है। स्कीम के अंतर्गत सरकार गरीब लोगों को अपने टूटे-फूटे घरों की मरम्मत कराने के लिए 80 हजार रुपये की आर्थिक मदद दे रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं -