फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladli Behna Yojana: सरकार बहनों को दे रही है 1 हजार रुपये, जानिए योजना से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स

Wed, 01 Mar 2023 12:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ladli Bahna Yojana - फोटो : Istock
Ladli Behna Yojana 2023: आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लाडली बहना योजना है। इस स्कीम का संचालन मध्य प्रदेश सरकार कर रही है। हाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी दी है कि लाडली बहना योजना के लिए आवेदन का फॉर्म 5 मार्च से शुरू हो जाएगा। लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने की 10 तारीख को 1 हजार रुपये की राशि को राज्य की पात्र बहनों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक राज्य सरकार की यह स्कीम सामाजिक क्रांति का शंखनाद है। इस स्कीम के जरिए बहनों की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव लाया जाएगा। स्कीम के अंतर्गत पहले साल के लिए 8 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं लाडली बहना योजना स्कीम से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
money new - फोटो : istock
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक 5 मार्च से स्कीम के अंतर्गत फॉर्म भरने की शुरुआत हो जाएगी। स्कीम के अंतर्गत गांव-गांव में शिविर लगाकर फॉर्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
money - फोटो : iStock
आवेदन करने के बाद पात्र बहनों के खाते में 10 जून से पैसे ट्रांसफर होना शुरू हो जाएंगे। स्कीम के अंतर्गत पात्र बहनों के लिए तीन कैटेगरी निश्चित की गई है। पहली कैटेगरी में उन बहनों को योजना का लाभ मिलेगा, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। 

Bank Holidays 2023: मार्च महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत निपटा लें बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम

4 of 5
money new - फोटो : istock
वहीं दूसरी कैटेगरी में उन बहनों को योजना का लाभ दिया जाएगा, जिनके पास पांच एकड़ या उससे कम जमीन है। इसके अलावा तीसरी कैटेगरी के अंतर्गत उन बहनों को योजना का लाभ दिया जाएगा, जिनकी सालाना आमदनी ढाई लाख या उससे कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money - फोटो : iStock
लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने की 10 तारीख को पात्र बहनों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर मध्य प्रदेश में रहने वाले निवासियों के लिए की गई है। इस स्कीम का लाभ दूसरे राज्य के नागरिक नहीं उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें