फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Android कॉलिंग इंटरफेस में आया मेजर अपडेट, अब कॉल रिसीव करने का तरीका भी अलग

Sun, 24 Aug 2025 11:46 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ये कोई वायरस या हैकिंग के चलते नहीं हुआ है बल्कि यह गूगल का एक नया अपडेट है। Material 3 Expressive अपडेट की वजह से फोन एप में एक नया बदलाव हुआ है, जिसके चलते कॉलिंग इंटरफेस एक नया रूप ले चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
Google Phone Call Update - फोटो : Google
एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों की कॉलिंग स्क्रीन इन दिनों बदली-बदली सी नजर आ रही है। कई लोगों को अपनी कॉलिंग स्क्रीन में ये बदलाव देखने के बाद लग रहा है कि कहीं उनके फोन में कोई वायरस तो नहीं आ गया या किसी ने फोन हैक तो नहीं कर लिया है। आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ये कोई वायरस या हैकिंग के चलते नहीं हुआ है बल्कि यह गूगल का एक नया अपडेट है। Material 3 Expressive अपडेट की वजह से फोन एप में एक नया बदलाव हुआ है, जिसके चलते कॉलिंग इंटरफेस एक नया रूप ले चुका है। इस अपडेट के आने के बाद फेवरेट और हालिया कॉन्टैक्ट्स एक ही टैब में दिखाई दे रहे हैं। गूगल इस अपडेट के जरिए यूजर्स के कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने के साथ इसे दिखने में भी आकर्षक बनाना चाहता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Google Phone Call Update - फोटो : Freepik
इस अपडेट के जारी होने के बाद डायलर का अपीयरेंस पूरी तरह से बदल चुका है। इस अपडेट के बाद रिसेंट टैब को सिंगल होम टैब से बदल दिया गया है। इसमें आपके फेवरेट कॉन्टैक्ट्स ऊपर की ओर दिखाई देंगे, जबकि दूसरे नीचे की ओर दिखाई देंगे। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन

3 of 5
Google Phone Call Update - फोटो : FREEPIK
इस अपडेट के आने के बाद इनकमिंग कॉल का डिजाइन भी बदल चुका है। अब आपको कॉल रिसीव या रिजेक्ट करने के लिए वर्टिकल स्वाइप करने की जरूरत नहीं है। अब आप हॉरिजॉन्टल स्वाइप करके कॉल को रिसीव या रिजेक्ट कर सकते हैं। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

4 of 5
Google Phone Call Update - फोटो : FREEPIK
इसके अलावा मेन स्क्रीन पर यूजर्स को दो ऑप्शन होम और कीबोर्ड दिखाई देंगे। आप दोनों पर क्लिक करके अलग अलग डैशबोर्ड को खोल सकते हैं। इसके अलावा कॉल के समय दिखाई देने वाले बटन्स में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। एंड कॉल बटन को अब पहले के मुकाबले बड़ा कर दिया गया है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Google Phone Call Update - फोटो : FREEPIK
गूगल के इस नए अपडेट के आने के बाद लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कई लोगों को यह नया अपडेट पसंद आ रहा है तो कई लोग इसमें खामियां निकाल रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स शेयर किए जा रहे हैं।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें