फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google Maps: गूगल मैप्स का ये फीचर है काफी खास, सफर से पहले बता देगा टोल का पूरा खर्चा

Fri, 08 Apr 2022 11:22 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Google Maps calculate tolls feature - फोटो : Pixabay
अक्सर हाईवे पर सफर करने के लिए हम लोगों को टोल टैक्स भरना होता है। ऐसे में कई बार सफर करने से पहले हम इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि सफर के दौरान हमको टोल टैक्स के लिए कितने रुपये का भुगतान करना होगा? वहीं दूसरी तरफ अगर हम किसी परिचित जगह पर ट्रैवल कर रहे हैं। इस स्थिति में हमको ये पता होता है कि टोल टैक्स का कितना खर्चा आएगा। वहीं जब हम किसी अनजान जगह पर जाते हैं, तो हमें टोल टैक्स के बारे में पता नहीं होता। इसी कड़ी में आज हम आपको गूगल मैप के एक खास फीचर के बारे में बताने वाले हैं। गूगल मैप के इस खास फीचर से आप इस बात का पता पहले ही लगा सकेंगे कि सफर के दौरान आपका टोल टैक्स में कितना खर्चा आएगा। ऐसे में आप पहले ही अपने ट्रैवल की अच्छे ढंग से प्लानिंग कर सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं गूगल मैप्स के इस फीचर के बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
Google Maps calculate tolls feature - फोटो : Pixabay
एक प्रेस रिलीज की मानें तो गूगल मैप आपको यात्रा से पहले ही टोल टैक्स पर आने वाले खर्चे का एक लम सम अमाउंट बता देगा। ऐसे में आप इस बात का पता पहले ही लगा सकेंगे कि टोल पर आपका कितने रुपये का खर्चा आएगा।
विज्ञापन

3 of 6
Google Maps calculate tolls feature - फोटो : iStock
यही नहीं गूगल मैप के इस फीचर की मदद से आप इस बारे में भी जान सकेंगे कि टोल पास कितने रुपये का है और आप उसकी पेमेंट कैसे कर सकते हैं?

4 of 6
Google Maps calculate tolls feature - फोटो : Istock
गूगल मैप का यह फीचर आपके कई कामों को आसान बना देगा। इसके अलावा अगर आप टोल के खर्चे से बचना चाहते हैं, तो यह फीचर उन रास्तों के बारे में भी बताएगा, जहां पर टोल नहीं होगा।
विज्ञापन

5 of 6
Google Maps calculate tolls feature - फोटो : Istock
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सफर करते वक्त गूगल मैप के ऊपर तीन डॉट दिखेंगे। उस पर क्लिक करने के बाद आपको अवॉयड टोल्स के विकल्प का चयन करना है। गूगल ने इस बात की जानकारी दी है कि इस फीचर को अप्रैल महीने में एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Google Maps calculate tolls feature - फोटो : istock
इस सुविधा में अभी भारत, अमेरिका, जापान और इंडोनेशिया के करीब 2 हजार टोल रोड को शामिल किया गया है। गूगल मैप का यह फीचर आने वाले दिनों में और भी देशों में शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें