Google Map Alert: पहले अगर किसी को कहीं जाना होता था और वहां का रास्ता उसने नहीं देखा तो उसे लोगों से पूछना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि आज के समय में अगर आपको कहीं जाना है और आपको वहां का रास्ता नहीं पता तो आप गूगल मैप की मदद से अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं। गूगल मैप आपको रास्ता तो बताता है ही, साथ ही ये आपको छोटे रास्ते भी दिखाता है जिससे आप अपने सफर को जल्दी पूरा करके गंतव्य पर समय पर पहुंच सकते हैं। साथ ही ये आपको रास्ते में लगने वाले जाम और यात्रा में कितना समय लगेगा जैसी बाकी जानकारी भी देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस गूगल मैप से आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं? शायद नहीं, लेकिन ऐसे कुछ मामले सामने आए जिनमें लोगों को गूगल मैप की वजह से अपनी जान तक गंवानी पड़ी। इसलिए आप जब भी गूगल मैप का इस्तेमाल करें तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...