फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आया रिकॉर्ड उछाल, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Tue, 22 Feb 2022 11:10 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Gold Silver Price Today - फोटो : अमर उजाला
भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में सोने और चांदी का अभूषणों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कई लोग सोने को एक निवेश के रूप में भी देखते हैं। बीते कुछ सालों में सोने की कीमतें काफी बढ़ी हैं। अगर आज आप सोने और चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो खरीदने से पहले उनकी कीमतें जान लें। एमसीएक्स पर आज सोने की कीमतों में 373 रुपये की वृद्धि देखने को मिली है। आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 50,451 रुपये है। वहीं बात अगर चांदी की करें, तो उसकी कीमत में 885 रुपये का एक रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है। आज एक किलो चांदी की कीमत 64,476 रुपये है। रूस यूक्रेन के बीच बढ़ रहे तनाव का भी एक बड़ा असर सोने और चांदी की कीमतों में दिख रहा है। सोने और चांदी की खरीदारी करते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Gold Silver Price Today - फोटो : istock
सोने की खरीदारी करने से पहले उसकी शुद्धता की जांच जरूर करें। आप सोने की शुद्धता की जांच उसके हॉलमार्क से कर सकते हैं। सोने के आभूषणों पर कैरेट के आधार पर हॉलमार्क का निशान बना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
Gold Silver Price Today - फोटो : istock
24 कैरेट के सोने पर 999 लिखा होता है। वहीं 23 कैरेट सोने के आभूषण पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट सोने पर 875 और 18 कैरट सोने पर 750 लिखा होता है।

4 of 5
Gold Silver Price Today - फोटो : istock
देश भर में सोने की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती बढ़ती रहती है। ऐसे में आपके शहर में सोने की कीमतें क्या हैं उसे आप मोबाइल फोन के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं। आप इंटरनेट पर किसी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपने राज्य के आधार पर सोने की कीमतों को जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gold Silver Price Today - फोटो : istock
इसके अलावा इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें