अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको उनकी आज की कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए। एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमतों में 0.38 प्रतिशत की कमी आई है। ऐसे में आज उसका भाव 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं बात अगर चांदी की करें तो उसके भाव में भी 0.09 फीसदी की कमी देखने को मिली है। आज बाजार में चांदी 63,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। रूस यूक्रेन तनाव को लेकर सोने की कीमतों पर प्रभाव जरूर पड़ा था, लेकिन ये प्रभाव उतना व्यापक नहीं रहा। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको इन कीमतों को जरूर जान लेना चाहिए। उसके बाद ही बाजार में जाएं। इसके अलावा सोने और चांदी की खरीदारी करते वक्त आपको कई सावधानियों को भी बरतना चाहिए।