फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: जान लीजिए इस तरह के ईमेल चुरा सकते हैं आपकी मेहनत की कमाई, गलती से भी न करें क्लिक

Sat, 26 Nov 2022 09:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस तरह के ईमेल पर कभी क्लिक न करें - फोटो : istock
email Scams Alert: आज के समय हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं। आप देखिए आपके ज्यादातर काम एक क्लिक में मोबाइल या लैपटॉप के जरिए एक जगह पर बैठकर ही हो जाते हैं। जैसे- अगर आप कुछ साल पीछे जाएंगे, तो देखेंगे कि पहले लोग चिट्ठी लिखा करते थे। लेकिन अब समय बदल गया है और इसकी जगह पर ईमेल आ गया है। अब इंटरनेट की मदद से लोग एक जगह से देश-विदेश तक मिनटों में ईमेल भेजते हैं। लेकिन इन सबके बीच एक चीज आपने देखी होगी कि आपकी ईमेल आईडी पर कई ऐसी ईमेल भी आती होगी, जो आपके काम की नहीं होती। यहीं आपको ध्यान ये भी देना है कई ईमेल ऐसी होती है जो आपके मोबाइल या कंप्यूटर को हैक करके आपका बैंक खाता तक खाली कर सकती हैं। इसलिए आपको इन पर कभी भी क्लिक नहीं करना है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से ईमेल हैं, जिन पर आपको क्लिक नहीं करना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
इस तरह के ईमेल पर कभी क्लिक न करें - फोटो : istock
आपको इस तरह की ईमेल पर नहीं करना चाहिए क्लिक:-

नंबर 1
  • आपके ईमेल पर कई ईमेल ऐसे होते होंगे, जिसमें आपको किसी एनजीओ या मदद सेंटर की तरफ से मदद देने जैसी बातें कही गई होंगी। लेकिन ये ईमेल फेक भी हो सकते हैं। इसलिए बिना जांचे-परखे इन पर क्लिक न करें और इन्हें डिलीट कर दें।
विज्ञापन

3 of 5
इस तरह के ईमेल पर कभी क्लिक न करें - फोटो : istock
नंबर 2
  • कई ईमेल ऐसे होते हैं, जो किसी बैंक या किसी आवेदन के नाम पर केवाईसी करवाने को लेकर होते हैं। जबकि ये पूरी तरह फर्जी होते हैं। इसलिए आपको इन पर कभी क्लिक नहीं करना है, वरना ये आपके सिस्टम को हैक करके आपकी मेहनत की कमाई को उड़ाने में समय नहीं लगाएंगे। इन्हें डिलीट करना बेहतर विकल्प है।

4 of 5
इस तरह के ईमेल पर कभी क्लिक न करें - फोटो : istock
नंबर 3
  • कई ईमेल ऐसे भी प्राप्त होते हैं, जिनमें कोई लॉटरी या ईनामी राशि देने की बातें कही जाती हैं। पर ये पूरी तरह फेक ईमेल होती हैं। दरअसल, ये आपसे आपकी गोपनीय जानकारी लेने के बाद आपसे पैसे ठगने का काम करते हैं। इसलिए ऐसी ईमेल को डिलीट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस तरह के ईमेल पर कभी क्लिक न करें - फोटो : istock
नंबर 4
  • कई ऐसे ईमेल भी आपकी ईमेल पर आते होंगे जिनमें आपका लोन अप्रूव होने की बात होती है। जबकि आपने कोई लोन के लिए अप्लाई ही नहीं किया होता है। इसलिए ऐसे ईमेल पर कभी क्लिक न करें, क्योंकि ये आपका डाटा चुराने का काम करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें