फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghee Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली घी का सेवन, ऐसे लगाएं असली नकली का पता

Wed, 19 Jul 2023 12:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Identify Purity Of Ghee - फोटो : Istock
How To Identify Purity Of Ghee: घी एक ऐसी खाद्य सामग्री है, जिसका उपयोग हम विभिन्न व्यंजनों में करते हैं। घी का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद में तो घी को औषधि माना गया है। घी का सेवन करने से व्यक्ति को स्वस्थ वसा मिलती है। वहीं बीते लंबे समय से घी में काफी मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। घी में होने वाली मिलावट को लेकर समय समय पर कई शिकायतें आती रहती हैं। ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि बाजार में शुद्ध घी के नाम पर लोगों को मिलावटी घी को बेचा जा रहा है। अगर आप भी बाजार में घी खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली घी में पहचान कर सकते हैं। घी की पहचान करने के ये तरीके काफी शानदार हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Identify Purity Of Ghee - फोटो : Istock
आज के समय घी में मिलावट को अंजाम देने के लिए खराब क्वालिटी के तेल, वेजिटेबल ऑयल, पिघला हुआ बटर, डालडा और हाइड्रोजेनेटेड तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें यह बिजनेस, कुछ सालों में बन जाएंगे करोड़पति
विज्ञापन

3 of 5
How To Identify Purity Of Ghee - फोटो : Istock
अगर आप असली घी की पहचान करना चाहते हैं। ऐसे में आप नमक की मदद से इस बारे में पता कर सकते हैं। इस बारे में जानने के लिए आपको दो चम्मच घी एक बर्तन में डालना होगा।

4 of 5
How To Identify Purity Of Ghee - फोटो : Istock
इसके बाद आपको घी में 1/2 चम्मच नमक और एक या दो बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड को मिलाकर मिश्रण तैयार करना है। ऐसा करने के बाद आपको 20 मिनट के लिए मिश्रण को छोड़ देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Identify Purity Of Ghee - फोटो : Istock
अगर तय समय बाद इसका रंग बदला हुआ दिखता है। ऐसे में समझ जाइए कि घी में मिलावट की गई है। इसके अलावा आप एक गिलास पानी की मदद से भी इस बारे में पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक गिलास पानी में दो चम्मच घी डालना है। अगर घी तैरता हुई दिखाई देता है। ऐसे में आपका घी शुद्ध है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें