फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lic Policy: 8 रुपये के निवेश में मिल सकते हैं 17 लाख रुपये, और भी हैं ढेर सारे फायदे

Sat, 12 Feb 2022 05:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एलाआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी क्या है - फोटो : istock
लोग अपने वर्तमान से ज्यादा भविष्य की चिंता करते हैं, तभी तो किसी न किसी तरीके से अपने बुढ़ापे के लिए पैसे बचाकर रखते हैं। कोई अपने बैंक खाते में पैसा जमा करता है, तो कोई किसी तरह की निवेश योजनाओं में निवेश करता है। ये सब इसलिए ताकि भविष्य सुरक्षित हो सके। ऐसे ही लोग भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलाआईसी की स्कीम में भी काफी निवेश करते हैं। लोगों का इसके प्रति भरोसा अलग ही दिखता है। एलाआईसी में कई तरह की स्कीम चलती हैं, जो सुरक्षित होने के साथ ही मैच्योरिटी पर दमदार रिटर्न देने के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं, आपके आसपास मौजूद लोग, आपके रिश्तेदार या जानने वाले लोगों ने एलाआईसी में निवेश किया है, और आपने अगर अब तक इसमें निवेश नहीं किया है। तो आप एलाआईसी की एक खास योजना में निवेश कर सकते हैं, क्योंकि इस योजना में बेहद कम पैसे में निवेश करके आप लाखों कमा सकते हैं। तो चलिए आपको एलाआईसी की इस स्कीम के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
एलाआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी क्या है - फोटो : istock
ये है वो योजना
  • दरअसल, हम बात कर रहे हैं एलाआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी की, जो कि एक नॉन-लिंक्ड योजना 936 है। इसका मतलब होता है कि ये स्टॉक पर निर्भर नहीं होती है, जिसकी वजह से ऐसी योजनाएं सुरक्षित मानी जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
एलाआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी क्या है - फोटो : istock
8 रुपये का निवेश
  • अगर आप एलाआईसी की इस जीवन लाभ पॉलिसी से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रोजना 8 रुपये से भी कम का निवेश और महीने में 233 रुपये निवेश करने होंगे। इसके बाद मैच्योरिटी पर आपको 17 लाख रुपये तक मिल सकते हैं।

4 of 6
एलाआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी क्या है - फोटो : istock
ये है उम्र सीमा और पॉलिसी की अवधि
  • एलआईसी की इस योजना में निवेश करने की न्यूनतम उम्र 8 साल और अधिकतम उम्र 59 साल है। मतलब नाबलिग से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक इसमें निवेश कर सकते हैं। वहीं, पॉलिसी टर्म 16 साल से 25 साल की अवधि के लिए लिया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
एलाआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी क्या है - फोटो : istock
नॉमिनी को मिलता है लाभ
  • अगर किसी कारण से पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसी धारक की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को पॉलिसी का लाभ मिल जाता है। बोनस के साथ ही एश्योर्ड का भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलाआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी क्या है - फोटो : istock
इस बात का रखें ध्यान
  • एलआईसी के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति 21 साल के लिए पॉलिसी टर्म चुनता है, तो ऐसे में पॉलिसी लेते समय उसकी उम्र 54 साल से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं, अगर पॉलिसी टर्म 25 साल के लिए ले रहे हैं, तो ऐसे में व्यक्ति की उम्र सीमा 50 साल हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें