फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Stove Yellow Flame: क्यों नीली की जगह पीली जलने लगती है गैस की लौ? ऐसे कर सकते हैं ठीक

Sun, 16 Aug 2026 07:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gas Burner Yellow Flame: गैस स्टोव के अलाव से कई बार पीली रंग की लौ देखने को मिलती है, कुछ लोग इसे बहुत सामान्य समझते हैं, मगर आपको बता दें कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गैस स्टोव की लौ का पीला होने के कारण - फोटो : AI

Why Yellow Flame in Gas Stove: रसोई में खाना बनाते समय गैस चूल्हे की लौ का नीला जलना सबसे सही माना जाता है, क्योंकि यह पूरी तरह से गैस के जलने और सही ईंधन खपत का संकेत होता है। लेकिन कई बार ऐसा देखा जाता है कि नीली लौ अचानक पीली या नारंगी रंग में बदलने लगती है।

यह इस बात का संकेत होता है कि आपके गैस स्टोव या बर्नर में कोई अंदरूनी गड़बड़ी आ गई है। अगर इस समस्या को समय पर ठीक न किया जाए, तो बर्तन काले पड़ने लगते हैं और गैस की खपत भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे आपकी जेब पर असर पड़ता है। इसलिए आइए इस लेख यही समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है इसके कैसे ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
बर्नर में हवा और गैस के संतुलन की समस्या - फोटो : AI
बर्नर में हवा और गैस के संतुलन की समस्या
  • बर्नर के अंदर गैस और हवा का सही मिश्रण न मिलने के कारण लौ का रंग नीले से पीले रंग में बदल जाता है।
  • गैस स्टोव के एयर होल (हवा के छेद) में कचरा, धूल या जंग जमा हो जाने से ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है।
  • बर्नर की सही सफाई न होने पर ऑक्सीजन की कमी के कारण गैस अधूरी जलती है और पीली लौ निकलने लगती है।
  • अगर आपके घर में एलपीजी सिलेंडर का प्रेशर कम है, तब भी बर्नर पर नीली की बजाय पीली लौ जल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
बर्तन की तली में नमी और गंदगी का प्रभाव - फोटो : Adobe Stock
बर्तन की तली में नमी और गंदगी का प्रभाव
  • खाना बनाते समय अगर बर्तन की तली गीली, तेल से सनी हुई या गंदी है, तो वह गैस के संपर्क में आकर लौ को पीला कर देती है।
  • नए बर्नर या बर्तनों के इस्तेमाल के शुरुआती दिनों में भी ऐसा रासायनिक प्रभाव देखने को मिल सकता है जो सामान्य होता है।
  • बर्तनों को हमेशा साफ और सूखाकर ही गैस पर रखने से इस तरह की छोटी-मोटी समस्याओं से बचा जा सकता है।

4 of 5
बर्नर की सफाई और समस्या को ठीक करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock
बर्नर की सफाई और समस्या को ठीक करने के उपाय
  • गैस स्टोव को ठीक करने के लिए सबसे पहले बर्नर को ठंडा होने दें और उसे चूल्हे से बाहर निकाल लें।
  • बर्नर के छेदों में फंसे कचरे या कालिख को साफ करने के लिए एक पतली सुई, पिन या ब्रश का इस्तेमाल करें।
  • बर्नर को सिरके और गर्म पानी के घोल में कुछ देर भिगोकर धोने से उसकी सारी गंदगी और जंग आसानी से साफ हो जाती है।
  • सफाई के बाद बर्नर को पूरी तरह सुखाकर दोबारा सही तरीके से सेट करें, जिससे लौ फिर से नीली जलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस स्टोव सुरक्षित रखने और सावधानियां बरतने के नियम - फोटो : Adobe
गैस स्टोव सुरक्षित रखने और सावधानियां बरतने के नियम
  • अगर बर्नर की सफाई करने के बाद भी पीली लौ की समस्या बनी रहती है, तो किसी पेशेवर गैस मैकेनिक को बुलाकर जांच करवाएं।
  • गैस की नली, वाल्व और रेगुलेटर की समय-समय पर जांच करवाते रहें ताकि किसी भी बड़े हादसे से पूरी तरह बचा जा सके।
  • समय पर रखरखाव करने से न सिर्फ आपके बर्तन काले होने से बचेंगे बल्कि गैस की भी बड़ी मात्रा में बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें