फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Stove: क्या आपके गैस चूल्हे से भी निकल रहा है पीला अलाव? इस उपाय से तुरंत ठीक होगा चूल्हा

Sat, 16 May 2026 07:38 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Why Gas Burner Turns Yellow: अक्सर लोगों के गैस स्टोव से पीले रंग का अलाव निकलता है जिसकी वजह से बर्तन भी काले होने लगते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि आइए ऐसा होने के पीछे का मूल कारण क्या है।
विज्ञापन
1 of 5
गैस स्टोव से काले अलाव क्यों निकलते हैं? - फोटो : AI
Gas Stove Yellow Flame Fix: अक्सर किचन में खाना बनाते समय गैस चूल्हे से नीला अलाव निकलने के बजाय पीला अलाव निकलने लगता है। इससे गैस की बर्बादी तो होती ही है, साथ ही साथ आपके कीमती बर्तन भी काले होने लगते हैं। अगर आपके चूल्हें से भी पीला अलाव निकल रहा है तो आप उसे खुद से भी ठीक कर सकते हैं।

पीला अलाव निकलने का मतलब है कि गैस का दहन सही तरीके से नहीं हो रहा है। आमतौर पर ऐसा होने के पीछे तीन मुख्य कारण होते हैं, लेकिन अधिकांश घरों में लोग असली वजह नहीं जान पाते। इसे नजरअंदाज करना आपकी जेब और किचन की सफाई दोनों पर भारी पड़ सकता है। इसलिए आइए इस लेख तीनों कारण समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गैस चूल्हा नीली बनाम पीली लौ - फोटो : Adobe Stock
पीला अलाव निकलने के सामान्य कारण
  • सबसे पहला तो जब सिलेंडर में गैस खत्म होने वाली होती है, तब भी प्रेशर कम होने के कारण आंच का रंग बदलकर पीला हो जाता है।
  • कई बार बर्नर के छेद खाने के कणों या गंदगी से बंद हो जाने पर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिससे आंच पीली हो जाती है।
  • कुछ मामलों में समय के साथ बर्नर के छेद ज्यादा बड़े हो जाने से भी गैस का बहाव असंतुलित हो जाता है और बर्तन काले पड़ने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गैस चूल्हा नीली बनाम पीली लौ - फोटो : Adobe Stock
ये है सबसे बड़ा कारण
  • ज्यादातर मामलों में पीला अलाव निकलने का असली कारण चूल्हे के अंदर लगा 'नोजल' होता है, जिसका छेद बड़ा हो जाता है।
  • घरेलू दो चूल्हे वाले स्टोव में बड़े बर्नर के लिए हमेशा 77 नंबर का नोजल इस्तेमाल होना चाहिए।
  • वहीं छोटे वाले बर्नर के लिए 58 नंबर का नोजल सबसे उपयुक्त होता है, जो सही दबाव के साथ गैस छोड़ता है।

4 of 5
गैस स्टोव से काले अलाव क्यों निकलते हैं? - फोटो : AI
इसे ठीक करने का आसान उपाय
  • सबसे पहले चेक करें कि आपके बर्नर में सही नंबर (77 या 58) का नोजल लगा है या नहीं।
  • अगर नंबर सही है लेकिन फिर भी आंच पीली है, तो इसका मतलब है कि नोजल घिस गया है और उसका छेद बड़ा हो गया है।
  • बाजार से सही नंबर का नया नोजल लाकर उसे बदल दें, इससे आपकी गैस फिर से नीली और तेज जलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस की पीली और नीले रंग की आंच का मतलब क्या है - फोटो : Adobe
मेंटेनेंस और सुरक्षा के टिप्स
  • सप्ताह में एक बार बर्नर को ब्रश और सिरके के पानी से साफ करें ताकि छेद खुले रहें।
  • ध्यान रखें कि अगर आप खुद नोजल नहीं बदल पा रहे हैं, तो किसी अच्छे मैकेनिक से इसे बदलवाएं ताकि लीकेज का खतरा न रहे।
  • जैसे ही आंच पीली दिखे, तुरंत सुधार करें वरना बर्तनों की कालिख साफ करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें