फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस का गीजर वापस पैक करते समय इन बातों का ध्यान रखें, वरना अगले सीजन इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे

Mon, 09 Mar 2026 02:38 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gas Geyser Safety Precautions: गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे में लोग अपने घरों में लगे गीजर को वापस पैक करके रखने लगे हैं। अगर आपके घर गैस का गीजर है, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
1 of 5
गैस का गीजर वापस पैक करके रखते समय इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe Stock
Tips For Gas Geyser Storage: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग अपने घरों में लगे गीजर को अक्सर बंद करके रख देते हैं। खासतौर पर गैस वाले गीजर के मामले में सही तरीके से स्टोर करना और मेंटेनेंस करना बेहद जरूरी है। ऐसा न करने पर गीजर की उम्र कम हो सकती है, गैस लीकेज का खतरा बढ़ सकता है और अगली बार इस्तेमाल में दिक्कत आ सकती है।

कई लोग इसे केवल बंद करके रख देते हैं और सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गर्मी के मौसम में गीजर को स्टोर करने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि गर्मी में गैस गीजर को कैसे सुरक्षित रखें और उसे सुरक्षित तरीके से बंद करके रखें।


 
विज्ञापन

2 of 5
गैस का गीजर वापस पैक करके रखते समय इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
सबसे पहले गैस बंद करें

 गीजर की गर्मियों में सुरक्षा और मेंटेनेंस बेहद जरूरी है, खासकर जब यह गैस से चलता हो। सबसे पहले गीजर को बंद करना चाहिए और गैस की सप्लाई पूरी तरह रोक दें। इसके लिए गैस सिलेंडर का वाल्व और उससे जुड़ी पाइपलाइन बंद करना अनिवार्य है।

 
विज्ञापन

3 of 5
गैस का गीजर वापस पैक करके रखते समय इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe Stock
सफाई है बेहद जरूरी

इसके बाद गीजर की साफ-सफाई करें। बर्नर और पाइपलाइन पर जमी धूल-मिट्टी को हटाना जरूरी है ताकि अगली बार इस्तेमाल में कोई समस्या न आए। गीजर के बाहरी हिस्सों और बर्नर को हल्के ब्रश या सूखे कपड़े से साफ किया जा सकता है।

 

4 of 5
गैस का गीजर वापस पैक करके रखते समय इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe Stock
गीजर को पूरी तरह से कवर करें

गीजर को ढककर रखें ताकि वह धूल और नमी से बचा रहे। इसके लिए आप किसी साफ कपड़े या कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। गीजर को ऐसे स्थान पर रखें जहां सीधे सूर्य का प्रकाश या बारिश न पहुंचे। नमी और पानी गैस गीजर के इंजन और पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस का गीजर वापस पैक करके रखते समय इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe Stock
अगली बार इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें

फिर से गीजर का इस्तेमाल करने से पहले उसकी सुरक्षा जांच जरूर करें। गैस लाइन, पाइप और बर्नर की जांच करें। यदि किसी भी जगह लीकेज दिखाई दे या गंध महसूस हो, तो तुरंत किसी योग्य टेक्नीशियन को बुलाकर निरीक्षण कराएं। यह तरीका गीजर की लाइफ बढ़ाने और दुर्घटना से बचने के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें