फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Saving Tips: जल्दी खत्म हो जाती है सिलेंडर की गैस? अपनाएं ये आसान उपाय, चलेगा लंबे समय तक

Thu, 05 Feb 2026 04:26 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Save LPG Gas: अगर आपके घर पर सिलेंडर की गैस जल्दी खत्म हो जाती है तो ये लेख आपके काम की होने वाली है। यहां हम आपको बताएंगे गैस बचाने के कुछ आसान तरीके। 
विज्ञापन
1 of 7
गैस सिलेंडर लंबे समय तक चलाने के आसान टिप्स - फोटो : Adobe stock
Gas Saving Tips: आज के समय में रसोई गैस हर घर की बुनियादी जरूरत बन चुकी है, लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि सर्दी के इस मौसम में गैस सिलेंडर बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। बढ़ती महंगाई के दौर में बार-बार सिलेंडर बदलवाना जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में आपको ये समझने की जरूरत है कि कई बार सिलेंडर जल्दी खत्म होने की वजह गैस की खपत नहीं, बल्कि इस्तेमाल का गलत तरीका भी होता है।

छोटी-छोटी लापरवाहियां गैस की खपत को बढ़ा देती हैं, जिससे सिलेंडर तय समय से पहले खाली हो जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका गैस सिलेंडर लंबे समय तक चले और रसोई का खर्च कम हो, तो कुछ आसान आदतों को अपनाना जरूरी है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही काम और घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से गैस की बचत होगी और सिलेंडर ज्यादा दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन

2 of 7
गैस सिलेंडर लंबे समय तक चलाने के आसान टिप्स - फोटो : Adobe stock
सही बर्तन का इस्तेमाल करें
  • खाना पकाते समय हमेशा फ्लैट तले वाले बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए। 
  • ऐसे बर्तन बर्नर पर पूरी तरह फिट बैठते हैं, जिससे गैस की गर्मी सही तरीके से बर्तन तक पहुंचती है। 
  • टेढ़े या पतले तले वाले बर्तनों में गर्मी बराबर नहीं लगती, जिससे खाना देर से पकता है और गैस ज्यादा खर्च होती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
गैस सिलेंडर लंबे समय तक चलाने के आसान टिप्स - फोटो : Adobe stock
गैस की आंच कंट्रोल रखें
  • अक्सर लोग तेज आंच पर खाना बनाते हैं, जिससे गैस तेजी से खत्म होती है।
  •  तेज आंच से खाना जल्दी जल भी सकता है। 
  • मध्यम या धीमी आंच पर खाना पकाने से गैस की बचत होती है और खाना भी सही तरीके से पकता है।

 

4 of 7
गैस सिलेंडर लंबे समय तक चलाने के आसान टिप्स - फोटो : Adobe Stock
प्रेशर कुकर का अधिक उपयोग करें
  • प्रेशर कुकर गैस बचाने का सबसे अच्छा तरीका है। 
  • इसमें खाना कम समय में पक जाता है, जिससे गैस की खपत काफी कम होती है। 
  • दाल, सब्जी और चावल जैसे व्यंजन कुकर में बनाने से सिलेंडर लंबे समय तक चलता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
गैस सिलेंडर लंबे समय तक चलाने के आसान टिप्स - फोटो : Adobe stock
ढक्कन लगाकर खाना पकाएं
  • बिना ढक्कन के खाना पकाने पर गर्मी बाहर निकल जाती है, जिससे खाना पकने में ज्यादा समय लगता है।
  •  ढक्कन लगाकर खाना बनाने से भाप अंदर रहती है और खाना जल्दी पकता है, जिससे गैस की बचत होती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
गैस सिलेंडर लंबे समय तक चलाने के आसान टिप्स - फोटो : Adobe
बर्नर की सफाई रखें
  • अगर बर्नर गंदा है या छेद बंद हैं तो गैस सही तरह से नहीं जलती। 
  • इससे फ्लेम कमजोर हो जाती है और गैस ज्यादा खर्च होती है। 
  • हफ्ते में एक बार बर्नर की अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गैस सिलेंडर लंबे समय तक चलाने के आसान टिप्स - फोटो : Adobe stock
 गैस लीकेज की जांच करें
  • पाइप, रेगुलेटर या सिलेंडर से गैस का रिसाव होने पर गैस जल्दी खत्म हो जाती है और यह खतरनाक भी हो सकता है।
  •  समय-समय पर साबुन के झाग से जांच करें और किसी भी लीकेज की स्थिति में तुरंत सिलेंडर बंद कर दें।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें