फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: क्या है जी20 और कैसे हुई इसकी शुरुआत? जानिए कौन-कौन से देश हैं इसमें शामिल

Mon, 04 Sep 2023 01:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जी-20 सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला
G20 Summit 2023: जी20 का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। जी20 को ग्रुप ऑफ 20 भी कहा जाता है। यह आर्थिक सहयोग का एक प्रमुख मंच है। जी20 का मंच अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों को निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिरता, वैश्विक व्यापार, ग्लोबल चैलेंज से लेकर कई मुद्दों पर भी राय तय करने में जी20 की अहम भूमिका होती है। जी20 समूह का कोई स्थाई सचिवालय नहीं है। सभी 19 देशों और यूरोपीय यूनियन के बीच एक खास तरह की रोटेशन प्रणाली चलाई जाती है। उसी के जरिए नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है। जी20 समूह का गठन हुए करीब 24 साल बीत चुके हैं। इस दौरान कुल 17 जी20 बैठकों का आयोजन हो चुका है। नई दिल्ली में यह 18वां जी20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
G20 Meet - फोटो : ANI

कब और कैसे हुई जी20 की शुरुआत?

  • साल 1999 से पहले एशिया एक आर्थिक संकट से गुजर रहा था।
  • इसी मद्देनजर जर्मनी में जी8 देशों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के बाद जी20 का गठन किया गया।
  • जी20 बैठक में दुनिया के 20 मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गर्वनर को बुलाया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
जी20 की तर्ज पर वाराणसी में वाई20 का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
  • इस संगठन का उद्देश्य विश्व के समक्ष जो आर्थिक चुनौतियां हैं। उनका आपसी चर्चा से हल निकालना था।
  • हालांकि, साल 2008 की वैश्विक मंदी के बाद देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होने लगें। 

4 of 6
जितेंद्र सिंह ने कोलकाता में दूसरी जी20 भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित किया। - फोटो : PTI

कौन-कौन से देश हैं जी20 में शामिल

जी20 में कुल 19 देश (भारत, अमेरिका, चीन, रूस, ब्राजील, कनाडा, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, कोरिया गणराज्य, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूके) और यूरोपीय संघ शामिल हैं। 

Investment Scheme: बिटिया की शादी के समय इकट्ठा कर सकते हैं 99.9 लाख, सिर्फ करने होंगे दस हजार रुपये निवेश
विज्ञापन

5 of 6
जी20 की तर्ज पर वाराणसी में वाई20 का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

इस तरह करता है जी20 काम

  • जी20 में दो तरह के समानांतर ट्रैक हैं। इसमें पहला वित्त ट्रैक है और दूसरा शेरपा ट्रैक।
  • वित्त ट्रैक का नेतृत्व वित्त मंत्री और सेंट्रल बैंक के गर्वनर करते हैं।
  • वहीं शेरपा ट्रैक को शेरपा द्वारा नेतृत्व किया जाता है।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां शेरपा का अर्थ पहाड़ों पर चढ़ाई करते समय गाइड करने वाले शेरपा से नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
g20 - फोटो : twitter
  • जी20 के संदर्भ में शेरपा उच्च रैंक वाले सरकारी अधिकारी और डिप्लोमेट होते हैं, जो अपने देश के प्रतिनिधि मंडल की मीटिंग और सम्मेलनों की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें