Furniture Cleaning Tips: हम सभी के घरों में बेड, सोफा, टेबल आदि कई तरह के फर्नीचर के सामान होते हैं। सजावट और दूसरे जरूरी कामों के लिए लोग फर्नीचर का बड़े स्तर पर उपयोग करते हैं। हालांकि, एक समय के बाद ये चीजें खराब होने लगती हैं। अक्सर मानसून के समय लकड़ी में दीमक लगने से फर्नीचर के सामान धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं। इसके अलावा नमी के कारण भी फर्नीचर फूल जाता है और उसकी लाइफस्पैन काफी कम हो जाती है। ऐसा होने पर ड्रोर खोलने या फर्नीचर से जुड़े दूसरे कामों को करने में हमको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके घर में भी फर्नीचर के सामान हैं, तो आपको उनकी खास देखरेख करनी चाहिए। आपको अपने घर की लकड़ी को दीमक या नमी से बचाने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपके घर में रखा फर्नीचर सालों साल चलेगा। आइए जानते हैं इनके बारे में -