फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में फुल टैंक पेट्रोल भरवाना सही या आधा? जानें क्या है बेहतर और क्यों

Mon, 21 Sep 2026 02:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाइक में पेट्रोल कितना भरवाना चाहिए? क्या बाइक के टैंक को फुल करवाना चाहिए या फिर इसे आधा भरना सही रहता है? आप इस बारे में यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बाइक में आधा या फुल टैंक पेट्रोल भरवाना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI
बाइक में पेट्रोल भरवाते समय अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि टंकी फुल करवानी चाहिए या आधी? जहां कुछ लोग हर बार फुल टैंक करवाना पसंद करते हैं, जबकि कई लोग जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पेट्रोल डलवाते हैं।

दरअसल, दोनों तरीकों के अपने फायदे हैं। लेकिन यह मानना सही नहीं है कि आधी टंकी रखने से बाइक का माइलेज अचानक काफी बढ़ जाएगा या फिर फुल टैंक पेट्रोल भरवाने से। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बाइक में आधा या फुल टैंक पेट्रोल भरवाना चाहिए? - फोटो : AI Generated
क्या आधा टैंक पेट्रोल भरवाना सही है?
  • यह बात काफी आम है कि कम पेट्रोल रखने से बाइक हल्की रहती है और इससे माइलेज बढ़ जाता है
  • तकनीकी तौर पर पेट्रोल का वजन भी बाइक के कुल वजन में शामिल होता है
  • इसलिए कम ईंधन होने पर वजन थोड़ा कम जरूर होता है
विज्ञापन

3 of 5
बाइक में आधा या फुल टैंक पेट्रोल भरवाना चाहिए? - फोटो : AI Generated
  • पर ये जरूर जान लीजिए कि सामान्य रोजमर्रा की बाइक में इससे मिलने वाला माइलेज का अंतर इतना बड़ा नहीं होता कि सिर्फ आधा टैंक रखने को ही माइलेज बढ़ाने का मुख्य तरीका माना जाए
  • बाइक की माइलेज राइडिंग स्टाइल, ट्रैफिक, टायर प्रेशर, बाइक की स्थिति और स्पीड पर भी निर्भर करता है

4 of 5
बाइक में आधा या फुल टैंक पेट्रोल भरवाना चाहिए? - फोटो : AI Generated
क्या फुल टैंक करवाना चाहिए?
  • अगर आपको रोजाना लंबी दूरी तय करनी पड़ती है या ऐसी जगहों पर जाना होता है जहां पेट्रोल पंप आसानी से उपलब्ध नहीं हैं, तो ऐसे में बाइक का टैंक फुल करवाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है
  • लंबी यात्रा से पहले टैंक में पर्याप्त ईंधन होने से बार-बार पेट्रोल पंप ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती
  • खासकर हाईवे या कम पेट्रोल पंप वाले रास्तों पर यह ज्यादा उपयोगी हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक में आधा या फुल टैंक पेट्रोल भरवाना चाहिए? - फोटो : Adobestock
  • इससे आपको जल्दी-जल्दी पेट्रोल पंप पर भी नहीं जाना पड़ता
  • हालांकि, फुल टैंक का मतलब यह नहीं है कि पेट्रोल को टैंक के मुंह तक भर दिया जाए
  • पेट्रोल भरवाते समय ध्यान रखें कि टैंक को ओवरफिल नहीं करना चाहिए

नोट:- आप बाइक का टैंक आधा फुल करवाना चाहते हैं या फुल। ये आपकी जरूरत पर निर्भर करता है न की माइलेज या किसी और चीज पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें