फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fuel Storage: घर में कितने लीटर डीजल-पेट्रोल कर सकते हैं स्टोर? जान लें नियम वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Wed, 06 May 2026 02:04 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fuel Storage Limit India: इन दिनों बहुत से लोग पेट्रोल-डीजल स्टोर करने की योजना बना रहे हैं। सबसे पहले तो आपको बता दें कि डीजल और पेट्रोल दोनों के स्टोर करने के नियम अलग है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
घर पर पेट्रोल-डीजल रखने के नियम - फोटो : AI
Petrol Diesel Storage Rules:  इन दिनों चारों ओर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने की चर्चा जोरों पर है। दुनिया भर में चल रहे तनाव की वजह से कच्चे तेल का महंगा होना ही इसके पीछे का मुख्य कारण माना जा रहा है। कुछ लोगों का ये भी मानना है कि चुनाम खत्म हो चुका है तो अब डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि सरकार ने अभी तक इसपर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, फिर भी भविष्य में बचत के डर से कई लोग भारी मात्रा में ईंधन जमा करने की योजना बना रहे हैं। 

बता दें कि घर में एक तय सीमा से ज्यादा तेल रखना कानूनन जुर्म होता है और विस्फोटक अधिनियम के तहत आपको इसके लिए जेल भी हो सकती है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि बिना लाइसेंस के आप अपने घर पर कितने लीटर डीजल-पेट्रोल रख सकते हैं। आगे बढ़ने से पहले एक बात बता दें कि डीजल और पेट्रोल रखने के निमय अलग होते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पेट्रोल स्टोर करने के क्या हैं नियम - फोटो : Adobe Stock
पेट्रोल स्टोर करने के क्या हैं नियम?
  • पेट्रोलियम नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस के घर में सिर्फ 30 लीटर तक पेट्रोल स्टोर कर सकता है।
  • इस 30 लीटर पेट्रोल को भी 2.5 लीटर से कम क्षमता वाले सुरक्षित और हवादार कंटेनरों में रखना अनिवार्य है।
  • अगर आप 30 लीटर से अधिक पेट्रोल रखना चाहते हैं, तो विस्फोटक विभाग से विशेष अनुमति और लाइसेंस लेना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
डीजल भंडारण के लिए कानूनी सीमा - फोटो : Adobe Stock
डीजल भंडारण के लिए कानूनी सीमा
  • डीजल के मामले में नियम थोड़े लचीले हैं, एक व्यक्ति बिना किसी लाइसेंस के 2,500 लीटर तक डीजल स्टोर कर सकता है, लेकिन इसकी भी कुछ शर्तें हैं।
  • डीजल को सुरक्षित मेटल ड्रम या टैंक में रखना चाहिए और यह क्षेत्र मुख्य रिहायशी हिस्से से दूर होना चाहिए।
  • यह छूट सिर्फ तब मिलती है जब डीजल 'गैर-बल्क' यानी ड्रम या छोटे कंटेनरों में रखा हो और कोई भी एक कंटेनर 1,000 लीटर से ज्यादा क्षमता का न हो।
  • आप घर में डीजल रख तो सकते हैं, लेकिन उसे किसी दूसरे व्यक्ति को बेचना पूरी तरह गैर-कानूनी है।

4 of 5
घर पर पेट्रोल-डीजल रखने के नियम - फोटो : Adobe Stock
नियम तोड़ने पर हो सकती है जेल
  • पेट्रोलियम अधिनियम 1934 के उल्लंघन पर भारी आर्थिक दंड और जमा किया गया सारा ईंधन जब्त किया जा सकता है।
  • नियमों की अनदेखी करने पर अपराधी को कम से कम 6 महीने से लेकर कई वर्षों तक की जेल हो सकती है।
  • ज्वलनशील पदार्थों का अवैध भंडारण जनहानि का कारण बनने पर गैर-इरादतन हत्या जैसी गंभीर धाराएं भी लग सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर पर पेट्रोल-डीजल रखने के नियम - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा के लिहाज से जरूरी सुझाव
  • तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की अफवाहों के चक्कर में अपनी और पड़ोसियों की जान जोखिम में न डालें।
  • घर में रखा पेट्रोल अत्यधिक वाष्पशील होता है, एक छोटी सी चिंगारी भी पूरे घर को राख कर सकती है।
  • अगर ईंधन स्टोर करना बहुत जरूरी है, तो मानकों का पालन जरूर करें, वरना आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें